फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Films: 2023 में इन फिल्मों ने तीन दिन में की छप्परफाड़ कमाई, लिस्ट में एनिमल का नाम हुआ शामिल

Mon, 04 Dec 2023 03:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
साल 2023 बॉलीवुड के लिए बहुत अच्छा गुजरा है। इस साल दर्शक एक बार फिर से बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंचे, जिसकी वजह से कई फिल्मों ने बंपर कमाई की। इसका ताजा उदाहरण रणबीर कपूर की एनिमल है। फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त बज बना हुआ था। एक दिसंबर को रिलीज होने के साथ ही फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले हैं। वीकएंड में यह फिल्म 202.57 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही है। आइए जानते हैं कि इस साल किन फिल्मों ने पहले तीन में बंपर कमाई की है।
Mast Mein Rahne Ka: 'मस्त में रहने का' का ट्रेलर रिलीज, मजाक-मस्ती के साथ जीने का तरीका ढूंढ रहे जैकी-नीना
विज्ञापन

2 of 6
आदिपुरुष ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आदिपुरुष
पहले तीन दिन में कमाई करने के मामले में यह फिल्म इस साल सबसे ऊपर है। प्रभास अभिनीत इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली थी। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया था। पहले दिन तीन में इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 221.1 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

3 of 6
जवान के प्रीव्यू में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जवान
दूसरे नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म जवान है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। पठान के बाद किंग खान इस फिल्म में भी जबर्दस्त एक्शन करते नजर आए थे। पहले दिन तीन में यह फिल्म 206.06 करोड़ की बंपर कमाई करने में कामयाब रही थी। आगे चल कर फिल्म ने जवान के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया था।

4 of 6
पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पठान
शाहरुख खान अभिनीत पठान भी इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। जनवरी में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर पठान कामयाबी के झंडे गाड़ने में कामयाब रही थी। पहले तीन दिन में फिल्म ने 166.75 करोड़ का बिजनेस किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर 3
लिस्ट में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। इस फिल्म को दिवाली के दिन रिलीज किया गया था। पहले तीन दिन लोगों में फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। फिल्म ने टिकट खिड़की पर तीन में 148.05 करोड़ का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
गदर 2
सनी दओल की गदर 2 ने इस साल कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त दीवानगी देखने को मिली थी। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले तीन दिन में 134.88 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब हुई थी। वहीं, यह फिल्म आगे चलकर 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने मे भी सफल रही थी।
Monday Flashback: जब सेट पर रोज होती थी एक शख्स की पिटाई, काका को सबक सिखाने के लिए निर्माता ने आजमाई थी तरकीब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें