राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा गया। उनके शानदार अभिनय, अंदाज और लुक की वजह से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम किया, जिनमें 'हाथी मेरे साथी' भी एक है। काका की शानदार अदाकारी के अनगिनत किस्से हैं। अभिनय के मामले में उनका कोई तोड़ नहीं था, लेकिन उनके व्यवहार की एक खामी भी थी और वह थी उनकी लेट-लतीफी। कहा जाता है कि वे सेट पर निर्माता-निर्देशकों से काफी इंतजार कराते थे। फिल्म 'हाथी मेरे साथी' की शूटिंग के दौरान तो काका की इस आदत की वजह से सेट पर एक शख्स की खूब पटाई होती थी।