फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: शादी के वर्षों बाद माता-पिता बने ये सितारे, लिस्ट में हैं साउथ से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक के नाम

Thu, 13 Jul 2023 12:10 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
घर बसाने के बाद माता-पिता बनने की इच्छा हर किसी के मन में होती है। फिल्मी सितारे भी वैवाहिक जीवन में बंधने के बाद चाहते हैं कि उनके घर में भी किलकारी गूंजे, लेकिन कई बार सितारों को यह सुख देर से नसीब होता है। आज हम आपको उन भारतीय सेलेब्रिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी के वर्षों बाद माता-पिता बन सके। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Shiv Tandav Controversy: 'भारतीयंस' के निर्माता का कंगना पर सीधा निशाना, बोले, उनकी फिल्म से तो शिव तांडव...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राम चरण - फोटो : social media
राम चरण
राम चरण साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। उनकी फिल्म आरआरआर ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। अभिनेता के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने उपासना से शादी की है। हाल ही में राम चरण की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। शादी के 10 साल बाद उनके घर में एक नन्ही परी आई है। 
विज्ञापन

3 of 5
अनीता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया
अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी टीवी की मशहूर अदाकारा हैं। अपनी एक्टिंग से उन्होंने घर-घर में पहचान बना रखी है। अनीता ने शादी के कई साल बाद मां बनने का सुख प्राप्त किया था। उन्होंने रोहित से शादी के सात साल बाद बेटे का वेलकम किया था। 

4 of 5
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया
जय भानुशाली
जय भानुशाली टीवी की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम हैं। होस्टिंग से वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। इसके अलावा वह फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। जय ने एक्ट्रेस माही विज से शादी की है। शादी के कई साल तक यह कपल पैरेंट नहीं बन सका था। सात फेरे लेने के आठ साल बाद माही ने बेटी को जन्म दिया। उनकी लाडली का नाम तारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपारशक्ति खुराना-आकृति - फोटो : सोशल मीडिया
अपारशक्ति खुराना
अपारशक्ति खुराना फिल्म इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा हैं। अब तक कई बड़ी फिल्मों का वह हिस्सा रह चुके हैं। अपने भाई आयुष्मान खुराना की तरह वह भी एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं। अभिनेता की पत्नी का नाम आकृति है। शादी के सात साल तक दोनों माता पिता नहीं बन सके थे। हालांकि, अब वे एक क्यूट सी बेटी के पैरेंट्स हैं।
Jawan: 'जवान' के निर्देशन के लिए शाहरुख ने एटली के प्रति जताया आभार, को-स्टार विजय सेतुपति को भी कहा धन्यवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें