फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इन फिल्मों में दिखाए गए सबसे लंबे किसिंग सीन, लिस्ट में ऋतिक-आमिर की मूवीज भी शामिल

Sun, 12 Nov 2023 01:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
हिंदी फिल्मों में एक्शन, इमोशन के साथ रोमांस भी खूब  दिखाया जाता है। कहानी की डिमांड के हिसाब से निर्देशक इन दृश्यों को अपनी फिल्मों में रखते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में किसिंग सीन इन दिनों ज्यादातर फिल्मों में होते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें सबसे लंबे चुंबन दृश्य दिखाए गए हैं।
Tiger Vs Pathaan: सलमान खान ने 'टाइगर वर्सेज पठान' पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगा फिल्म पर काम?
विज्ञापन

2 of 5
देविका रानी - फोटो : सोशल मीडिया
कर्मा
हिमांशु राय और देविका रानी की साल 1933 में आई फिल्म कर्मा इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की पहली फिल्म माना जाता है, जिसमें बोल्ड सीन था। फिल्म में लगभग चार मिनट का किसिंग सीन रखा गया था।  वह एक ऐसा समय था जब भारत में ऑन-स्क्रीन चुंबन को वर्जित माना जाता था। उस दौर के हिसाब से यह एक साहसिक कदम था। 
विज्ञापन

3 of 5
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी जिंदगी ना मिलेगी दोबारा को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी थी। फिल्म में कटरीना और कल्कि केकलां भी नजर आई थीं। इस फिल्म में ऋतिक और कटरीना के बीच लगभग तीन मिनट का चुंबन दृश्य था।

4 of 5
फिल्म राजा हिंदुस्तानी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
राजा हिंदुस्तानी
करिश्मा कपूर और आमिर खान अभिनीत राजा हिंदुस्तानी साल 1996 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर और करिश्मा के बीच लगभग तीन मिनट का किसिंग सीन था। इस सीन ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फितूर - फोटो : सोशल मीडिया
फितूर
कटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर की 2016 की फिल्म फितूर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन फिल्म के दृश्यों की खूब चर्चा हुई थी। फिल्म मेंं दोनों कलाकारों के बीच गजब की केमिस्ट्री नजर आई थी। इसमें एक किसिंग सीन भी था जो कथित रूप से तीन मिनट लंबा था।
TV Actress: टीवी की ये हसीनाएं हैं अभी तक सिंगल, फैंस भी कर रहे हैं इनकी शादी का इंतजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें