आज से नवरात्रि शुरू हो चुकी है और हम आज से लेकर नौ दिनों तक मां दुर्गा की अराधना करते हैं। मां दुर्गा के सभी रूप निराले हैं और इन रूपों को कई टीवी धारावाहिकों में भी दिखाया गया है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने देवियों के किरदार को निभाकर सुर्खियां बटोरी है। इतना ही नहीं इन किरदारों से ही उन्हें घर-घर पहचान भी मिल गई। देवियों के इन किरदारों में एक्ट्रेसेस को देखकर उन्हें असल में भी देवी ही मानने लगे थे। कुछ एक्ट्रेसेस के साथ ऐसा भी हुआ है कि लोग उन्हें देखकर हाथ जोड़ लेते थे। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने देवियों के किरदार को निभाकर अलग पहचान बनाई।