फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते बाबा सहगल के पिता का निधन, ट्वीट कर लिखा- कोविड से हारा योद्धा

Tue, 13 Apr 2021 05:56 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पिता के साथ बाबा सहगल - फोटो : Twitter
देश में फैला कोरोना एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच रहा है और लोग इससे जान गवां रहे हैं। एक तरफ तो बॉलीवुड के कई सितारे इसकी चपेट में आ चुके हैं तो वहीं कई सेलेब्स ने अपने माता पिता इस महामारी के चलते खो दिए। हाल ही में रैपर बाबा सहगल के पिता का मंगलवार की सुबह कोरोना के चलते निधन हो गया। बाबा सहगल ने ये खबर अपने ट्विटर पर साझा की। 
विज्ञापन

2 of 5
पिता के साथ बाबा सहगल - फोटो : Twitter
बाबा सहगल ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनके पिता नजर आ रहे हैं। बाबा उनके पास खड़े हैं और दोनो मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए बाबा सहगल ने लिखा, 'रेस्ट इन पीस पापा'। तस्वीर के कैप्शन में बाबा ने लिखा, 'आज सुबह ही हमारे पिता हमें छोड़कर चले गए। पूरी जिंदगी किसी योद्धा की तरह लड़े लेकिन कोविड के आगे हार गए'। 
विज्ञापन

3 of 5
बाबा सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
आगे बाबा ने लिखा, 'कृपया आप सभी उन्हें दुआओं में याद रखना। सभी अपना ख्याल रखें और आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे'। अब बाबा सहगल के इस पोस्ट पर सभी शोक व्यक्त कर रहे हैं। वहीं बाबा सहगल के पिता के लिए फैंस ने प्रार्थना की है और इस ट्वीट को रीट्वीट भी किया है। 





 

4 of 5
मां के साथ रिद्धिमा पंडित - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि इस वक्त कोरोना के मामले महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं। बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलेब्स इससे संक्रमित भी हो चुके हैं। हाल ही में टीवी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित की मां का भी कोरोना के चलते निधन हो गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक नोट लिखकर अपना दुख जाहिर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबा सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें बाबा सहगल की तो वो एक जाने माने रैपर हैं जिनके गाने काफी फेमस हुआ करते थे। आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा, बाबा दीवाना हुआ और दाल रोटी खाओ उनके कई मशहूर गाने हैं। बता दें कि बाबा सहगल गाने के साथ साथ कई फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 'बैंक चोर', 'यारों का यार' जैसी कई फिल्मों में काम किया। हालांकि अभिनेता के तौर पर उन्हें इंडस्ट्री में कुछ खास सफलता नहीं मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें