फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biggest Opener: इन फिल्मों ने पहले दिन ही दिन की 100 करोड़ से अधिक की कमाई, लिस्ट में प्रभास की तीन मूवीज

Thu, 22 Jun 2023 02:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
100 करोड़ी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में गिनी चुनी ऐसी फिल्में होती है जिनका इंतजार फैंस को लंबे समय से होता है। इनमें से कुछ तो ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर कई कीर्तिमान अपने नाम कर लेती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया था। इस लिस्ट में सुपरस्टार प्रभास की तीन फिल्में शामिल हैं। 
Neeyat: मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'नीयत' का दमदार ट्रेलर रिलीज, जासूस बन केस की गहराइयों में उलझीं विद्या बालन
विज्ञापन

2 of 5
आदिपुरुष रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आदिपुरुष 
प्रभास स्टारर आदिपुरुष का लोगों को कई साल से इंतजार था। बड़े बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म को रिलीज के बाद से दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म के घटिया वीएफएक्स से लेकर इसके संवाद तक  पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके बावजूद यह फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार शुरुआत करने में सफल रही। आदिपुरुष ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 140 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Navya Singh Interview: बातें नहीं ट्रांस को बनाएं लीड हीरोइन, तब आएगा असली बदलाव, प्राइड मंथ सिर्फ एक छलावा है
विज्ञापन

3 of 5
साहो - फोटो : सोशल मीडिया
साहो
इस लिस्ट में प्रभास की साहो भी शामिल है। साहो भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर जबर्दस्त ओपनिंग ली थी। इस फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 130 करोड़ (ग्रॉस) रुपये की कमाई कर ली थी। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखी थीं।

4 of 5
'बाहुबली 2'
बाहुबली 2
बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। रिलीज के बाद इस फिल्म ने कमाई के कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। इस फिल्म ने पहले दिन सभी भाषाओं को मिलाकर केवल भारत में ही 121 करोड़ रुपये बटोर डाले थे। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 217 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
पठान
फिल्म पठान से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। टिकट खिड़की पर फिल्म ने पहले ही दिन धमाल मचा दिया था। फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। इस फिल्म के सुपरहिट हो जाने के बाद से फैंस को किंग खान की फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार है। 
Adipurush: 'यह कोई वास्तविक कमाई नहीं है...', अब मुकेश खन्ना ने आदिपुरुष की कमाई के आंकड़ों पर उठाया सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें