घरेलू हिंसा एक ऐसा अपराध है जिसे अक्सर छुपाने की कोशिश की जाती है। घरेलू हिंसा हमारे समाज की वो सच्चाई है जिसे अमीर-गरीब हर तबके की महिला को अक्सर झेलना पड़ता है। भारत में ऐसी काफी महिलाएं हैं जो सबके मन माफिक काम करने के बावजूद भी सबकी चहेती नहीं बन पाती। ऐसा व्यक्ति जिसके साथ महिला के पारिवारिक संबंध हैं और उस व्यक्ति के द्वारा महिला का शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, मौखिक, मनोवैज्ञानिक या यौन शोषण किया जाता है तो वो घरेलू हिंसा की श्रेणी में आता है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि सिर्फ हमारे आस आप रहने वाली महिलाओं को इस दर्द को झेलना पड़ता है, बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्हें घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा। आज हम अपने इस लेख के माध्यम में ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने निजी जीवन में पति की मार और अत्याचार का सामना किया।