Comic Con India 2023
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कॉमिक कॉन इंडिया का दो दिवसीय कार्यक्रम जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। कॉमिक कॉन इंडिया ने डीसी स्टूडियो और वार्नर ब्रदर्स (शाजम और बार्बी), मार्वल इंडिया (एंट मैन), यूनिवर्सल पिक्चर्स (फास्ट एक्स), ऑडिबल (सैंडमैन) से कुछ रोमांचक अनुभव के साथ मुंबई में सभी उपस्थित लोगों के लिए इसे यादगार बना दिया। हैरी पॉटर, सेलियो (एनीमे मर्च), एनीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला क्रंच रोल, बंदाई नमको लोगों को खूब भाया।