फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सितारों की शादी के कार्ड थे सबसे महंगे, अंबानी ने तो न्योते के लिए भेजा था पूरा किट, कीमत थी इतने लाख

Mon, 30 Nov 2020 06:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सितारों के वेडिंग कार्ड - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर सितारों की शादियां हमेशा से चर्चा में रही हैं। इसकी एक खास वजह यह भी है कि शादी से जुड़ी एक एक रस्म बेहद आलीशान होती है। शादी का न्योता भेजने के लिए इनविटेशन कार्ड की भी खास तैयारी होती है जिनकी कीमत कई बार हजारों रुपये से लेकर लाखों रुपये तक होती है। तो चलिए इसी कड़ी में उन जोड़ियों के शादी के कार्ड पर नजर डालते हैं जिन्होंने सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 9
नीता अंबानी, ईशा अंबानी - फोटो : instagram/nitaambani
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के कार्ड की कीमत तीन लाख रुपये बताई जाती है। कार्ड एक बॉक्स की तरह था जिसके खुलते ही गायत्री मंत्र बजता था। क्रीम रंग का यह कार्ड फूलों से सजा हुआ था जिस पर ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के नाम के शुरुआती अक्षर थे।

 
विज्ञापन

3 of 9
ब्राह्मणी रेड्डी और राजीव रेड्डी - फोटो : instagram/janardanreddy
ब्राह्मणी रेड्डी-राजीव रेड्डी
कर्नाटक के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी जी जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी रेड्डी की शादी में पानी की तरह पैसा खर्च किया गया। शादी के कार्ड ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। बॉक्स में बंद इस कार्ड में एलसीडी स्क्रीन लगवाई गई थी। बॉक्स खोलते ही स्क्रीन पर लिखा आता था- ब्राह्मणी वेड्स राजीव रेड्डी। बॉलीवुड थीम पर बने इस कार्ड में दूल्हा और दुल्हन शरमाते हुए दिखे। करीब एक मिनट के इस वीडियो में आखिर में शादी की तारीख और स्थान बताया गया। ब्राह्मणी की शादी हैदराबाद के बिजनेसमैन विक्रम देव रेड्डी के बेटे राजीव रेड्डी के साथ साल 2016 में हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

 

4 of 9
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पावरफुल कपल में से एक हैं। उनकी रिसेप्शन पार्टी के इनविटेशन किट में सबसे दिलचस्प था एक छोटा सा पौधा, जो उनके प्यार की निशानी थी। इसके अलावा उसमें चॉकलेट्स और ड्राई फ्रूट्स भी थे। इस कपल ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी।

 
विज्ञापन

5 of 9
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय - फोटो : फाइल
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी का न्योता काफी अलग था। न्योते में तीन डिब्बे थे। एक में वेडिंग कार्ड था और दूसरे में स्विट्जरलैंड से मंगाए गए चॉकलेट्स थे। वहीं तीसरे बॉक्स में अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की लिखी कविता थी। खास बात यह थी कि उनकी शादी का कार्ड हिंदी में भी लिखा था।
विज्ञापन

6 of 9
युवराज सिंह और हेचल कीच - फोटो : instagram/yuvrajsingh
युवराज सिंह-हेजल कीच
क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच ने अपनी शादी का थीम क्रिकेट चुना और इसका नाम 'युवराज एंड हेजल प्रीमियर लीग' रखा। वेडिंग कार्ड पर दोनों के कार्टून बने थे और वे क्रिकेट खेलते नजर आ रहे थे। कार्ड के साथ उन्होंने फ्लेवर्ड ड्राई फ्रूट्स के डिब्बे और चॉकलेट्स भी भिजवाई थीं।
 
विज्ञापन

7 of 9
करीना और सैफ का वेडिंग कार्ड - फोटो : फाइल
करीना कपूर-सैफ अली खान
नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ अली खान ने जब करीना कपूर से शादी की तो रिसेप्शन का कार्ड बेहद सिंपल रखा। हालांकि उसमें रॉयल टच जरूर दिखा। दोनों ने 16 अक्तूबर  2012 को शादी की थी। शादी के दो दिन बाद 18 अक्तूबर को रिसेप्शन पार्टी रखी थी।

8 of 9
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत  ने सात जुलाई 2015 को शादी की थी। उनकी वेडिंग इनविटेशन किट भी चर्चा में थी। कार्ड के साथ इस सेलिब्रिटी कपल ने शहद की बोतल और हर्बल टी गिफ्ट की थी।
विज्ञापन

9 of 9
सोनम कपूर - फोटो : instagram/sonamkapoor
सोनम कपूर-आनंद आहूजा
इन सबसे अलग रहा सोनम कपूर की शादी का कार्ड। सोनम ने सभी को ई-कार्ड भेजा। सोनम का मानना था कि इससे संदेश जाएगा कि शादियों में पैसे की बर्बादी ना की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें