ब्राह्मणी रेड्डी और राजीव रेड्डी
- फोटो : instagram/janardanreddy
ब्राह्मणी रेड्डी-राजीव रेड्डी
कर्नाटक के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी जी जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी रेड्डी की शादी में पानी की तरह पैसा खर्च किया गया। शादी के कार्ड ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। बॉक्स में बंद इस कार्ड में एलसीडी स्क्रीन लगवाई गई थी। बॉक्स खोलते ही स्क्रीन पर लिखा आता था- ब्राह्मणी वेड्स राजीव रेड्डी। बॉलीवुड थीम पर बने इस कार्ड में दूल्हा और दुल्हन शरमाते हुए दिखे। करीब एक मिनट के इस वीडियो में आखिर में शादी की तारीख और स्थान बताया गया। ब्राह्मणी की शादी हैदराबाद के बिजनेसमैन विक्रम देव रेड्डी के बेटे राजीव रेड्डी के साथ साल 2016 में हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए।