फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Star Kids: फैंस को नहीं हुआ है इन स्टार किड्स का दीदार, एक ने तो 2015 से बेटी को रखा है कैमरे की नजर से दूर

Sun, 30 Oct 2022 07:35 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, विराट अनुष्का - फोटो : insta

बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। इसलिए अक्सर कई बार उनके निजी जिंदगी की बातें भी तेजी से लाइमलाइट में आ जाती हैं। यहां तक कि कई स्टार किड्स हैं, जो बेहद छोटे हैं लेकिन सितारों की तरह सुर्खियां बटोरते हैं। हालांकि ऐसे भी स्टार्स हैं जो अपने बच्चों को चकाचौंध की इस दुनिया से दूर रखना चाहते हैं, कम से कम तब तक, जब तक कि वह यह सारी चीजें समझने के लायक हो जाएं। जानते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्होंने अब तक फैंस को नहीं करवाया है अपने बच्चों का दीदार।
 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विराट और अनुष्का के साथ बेटी वामिका - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा- विराट कोहली
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया था। उनकी बेटी एक साल की हो चुकी है लेकिन विराट कोहली और अनुष्का दोनों ही अपनी बेटी को हमेशा कैमरे की नजरों से बचाकर रखते हैं। एक बार उनकी बेटी की तस्वीर वायरल भी हो गई थी, जिसके बाद कपल ने अपील की थी कि उनकी बेटी का फोटो किसी भी तरह शेयर न किया जाए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस अपनी बेटी के साथ - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पॉप सिंगर निक जोनस सेरोगेसी के जरिए इसी साल माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'मालती मैरी' रखा है और अक्सर वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हालांकि अभी तक कपल ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।

4 of 5
सोनम कपूर-आनंद आहूजा अपने बेटे के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर-आनंद आहूजा
अभिनेत्री सोनम कपूर ने इसी साल 20 अगस्त को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद सोनम और आनंद आहूजा ने अपने बेटे के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी हालांकि कपल ने अभी तक अपने लाडले का चेहरा नहीं दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा - फोटो : Twitter
अभिनेत्री रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा
अभिनेत्री रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा साल 2015 में माता-पिता बने थे। रानी अपनी बेटी को अभी तक कैमरे की नजरों से हमेशा दूर रखती हैं। हालांकि उनकी बेटी की कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं लेकिन एक्ट्रेस खुद अभी तक अपनी बेटी को मीडिया या लोगों के सामने नहीं लेकर आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें