फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

No Entry Sequel: फिल्म से सलमान के बाहर होने की खबर पर पहली बार बोले अनीस बज्मी, कहा- अगर वह नहीं चाहते तो...

Sun, 30 Oct 2022 07:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनीस बज्मी, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने हाल ही में डेंगू से ठीक होकर बिग बॉस सीजन 16 की होस्टिंग दोबारा शुरू की है। इस बीच उनकी फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' को लेकर खबरें आ रही थीं कि अभिनेता को फिल्म से बाहर कर दिया गया है। अब इस मामले पर फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी का रिएक्शन सामने आया है। हाल ही में उन्होंने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए फिल्म पर खुलकर बात की है। 
Urfi Javed: पारस कलनावत को फिर से डेट कर रहीं उर्फी जावेद! एक्ट्रेस ने बताई क्या है सच्चाई
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनीस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अगर सलमान खान चाहेंगे तो ही यह फिल्म बनेगी वरना नहीं बनेगी। अनीस ने आगे कहा कि मैं उनकी कॉल के इंतजार में हूं। जब कभी भी मेरी उनसे मुलाकात होगी तब मैं इस बारे में उनसे बात करूंगा। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि बोनी कपूर ने इस फिल्म से सलमान खान को बाहर कर दिया है। एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि सलमान फिल्म पर अपना पूरा नियंत्रण चाहते थे जो निर्माता बोनी कपूर को मंजूर नहीं था। 
Tiger Shroff: एक्शन सीन के दौरान टाइगर श्रॉफ के साथ हुआ हादसा, वीडियो शेयर कर दी पैर टूटने की जानकारी
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 'नो एंट्री' साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान के अलावा अनिल कपूर और फरदीन खान भी नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। गौरतलब है कि नो एंट्री के सीक्वल बनने की चर्चा लंबे समय से चल रही है। 
Shahrukh Khan: शाहरुख खान के जन्मदिन पर सिनेमाघरों में फिर रिलीज होगी DDLJ, पठान का टीजर भी होगा जारी!
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि कभी भी इसके निर्माताओं ने फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की। वर्क फ्रंट की बात करें तो अगले साल सलमान दो बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी पहली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ईद पर रिलीज होगी। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
Himani Shivpuri: थिएटर को लेकर हिमानी शिवपुरी का बड़ा बयान, बोलीं- यहां पैसा होता तो कोई इसे नहीं छोड़ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें