सिनेमा का पैमाना बढ़ता जा रहा है। साथ ही एक इंडस्ट्री के सितारों की मांग दूसरी इंडस्ट्री में भी तेज हो रही है। जहां साउथ के सितारे हिंदी में तो, नॉर्थ के सितारे तमिल फिल्मों में अपना दमखम दिखाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं हिंदी सिनेमा के स्टार्स की पॉपुलैरिटी को देखते हुए हॉलीवुड फिल्म मेकर्स भी इन्हें अपने प्रोजेक्ट में कास्ट करने लगे हैं। आप सभी प्रियंका चोपड़ा के 'सिटाडेल' से जुड़ने की खबर तो जानते ही हैं। आइए अब आपको उन बाकी बॉलीवुड सितारों के बारे में भी बताते हैं, जो हॉलीवुड फिल्म या वेब सीरीज में अपना जलवा बिखेर चुके हैं और बिखेरने वाले हैं-