फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद फिल्मी है बॉलीवुड के इन कपल्स की प्रेम कहानी, कई मुश्किलों के बाद हासिल किया था प्यार

Sun, 07 Feb 2021 08:22 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जावेद अख्तर, शबाना, रितेश, जेनिलिया - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में प्यार पर बनती है जिसमें अलग अलग कहानियों में इश्क की दास्तां देखने को मिलती है। हालांकि सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि पर्दे के पीछे की भी बहुत सी प्रेम कहानियां ऐसी रही हैं जिन्हें आप फिल्मी कहानी मान सकते हैं। पर्दे पर एक्टिंग करने वाले इन सितारों को जब असल जिंदगी में प्यार हुआ तो उन्हें भी बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने को-स्टार्स को ही अपना जीवनसाथी बना लिया। तो चलिए प्यार के इस महीने में आपको बताते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे चुनिंदा स्टार्स की प्रेम कहानी के बारे में जो किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
जावेद अख्तर, शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जावेद अख्तर-शबाना आजमी

बॉलीवुड के मशहूर पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आजमी की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है। जावेद ने शबाना से दूसरी शादी की है। जावेद और शबाना की मुलाकात उनके ही पिता के घर पर हुई थी। जावेद अक्सर कैफी आजमी से कविताओं के लिए मिलने जाया करते थे। इसके चलते शबाना और जावेद की भी मुलाकात होने लगी थी। ये मुलाकात दोस्ती में बदली और दोस्ती प्यार में बदल गई। शबाना की मां नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी एक शादीशुदा शख्स से निकाह करें। ऐसे में 1978 में जावेद ने अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी को तलाक दे दिया। इसके बाद 1984 में जावेद और शबाना ने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
नीतू-ऋषि

बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल में से एक नीतू और ऋषि की प्रेम कहानी छोटी सी उम्र में शुरू हो गई थी। दोनों ने पहली बार फिल्म 'जहरीला इंसान' में काम किया था। इस फिल्म के दौरान ऋषि नीतू को काफी छेड़ा करते थे। नीतू पहले तो खूब चिढ़ती थी, लेकिन फिर धीरे धीरे उन्हें ऋषि की ये ही आदतें अच्छी लगने लगीं। नीतू ऋषि के घर जाती रहती थीं। ऐसे में एक दिन राज कपूर ने दोनों से कह दिया कि अगर मामला गंभीर है तो फिर शादी कर लो। ऋषि ने नीतू को प्रपोज कर दिया और नीतू ने हां कर दी। शादी के बाद भी नीतू और ऋषि की नोंक-झोंक जारी रही। आज ऋषि कपूर इस दुनिया से जा चुके हैं, लेकिन नीतू के दिल से वो कभी नहीं जाएंगे।

4 of 5
जेनेलिया और रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश-जेनिलिया

बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक माने जाने वाले रितेश और जेनिलिया की लव स्टोरी भी उन्हीं की तरह काफी प्यारी है। रितेश और जेनिलिया की पहली मुलाकात फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही रितेश और जेनिलिया एक दूसरे के करीब आ गए थे। यहां तक की फिल्मों में बने रहने के बाद भी रितेश का नाम किसी और एक्ट्रेस से नहीं जुड़ा और ना ही जेनिलिया की जिंदगी में किसी और की एंट्री हुई। हालांकि रितेश और जेनिलिया अलग अलग धर्म के हैं इसलिए ये शादी इतनी आसान नहीं थी, लेकिन दोनों ने अपने दिल की सुनी और फिर शादी कर ली। आज दोनों दो बेटों के माता पिता बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर ,किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर-किरण खेर

अनुपम और किरण सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार ही नहीं है बल्कि वो बॉलीवुड के बेस्ट माता पिता भी माने जाते हैं। दोनों ने कई फिल्मों में मां और पिता के किरदार निभाए हैं और उन्हें काफी पसंद भी किया गया। किरण और अनुपम की प्रेम कहानी बेहद फिल्मी है। अनुपम और किरण की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी। दोनों दोस्त बने, लेकिन साल 1980 में काम की तलाश में किरण मुंबई आ गईं। यहां उन्हें बिजनेसमैन गौतम बेरी से प्यार हो गया। उन्होंने गौतम से शादी कर ली। दूसरी तरफ अनुपम खेर ने भी मधुमालती से शादी कर ली थी। हालांकि अनुपम और किरण दोनों ही अपनी शादी में ज्यादा दिनों तक खुश नहीं रहे। इधर किरण गौतम से अलग हुईं तो वहीं अनुपम मधुमालती से तलाक ले चुके थे। इसके बाद दोनों जब दोबारा मिले तो पुरानी दोस्ती में प्यार का रंग चढ़ गया और साल 1985 में दोनों ने शादी कर ली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें