फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलचस्पः आज तक पर्दे पर नहीं बनी इन सितारों की जोड़ी, साथ देखने के लिए तरसते रह गए दर्शक

Sat, 17 Apr 2021 09:22 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण, सलमान, गोविंदा, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में अक्सर मल्टीस्टारर कास्ट देखने को मिलती हैं जहां कई सितारे एक दूसरे के साथ काम करते नजर आते हैं। वहीं कभी कुछ सेलेब्स के बीच ऐसी केमेस्ट्री दिखती है कि उन्हें कई फिल्मों में बार बार कास्ट कर लिया जाता है। हालांकि क्या आपने कभी ध्यान दिया कि बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने एक भी बार पर्दे पर स्क्रीन साझा नहीं की। इन सितारों का दमदार अभिनय देखकर मन में ये सवाल उठता है कि ये सितारे अगर साथ नजर आ जाते तो पर्दे पर तहलका मच जाता।
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान, आमिर खान - फोटो : instagram/iamsrk
शाहरुख खान-आमिर खान

बॉलीवुड के किंग खान और मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान आज तक किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए। एक तरफ जहां सलमान खान ने दोनो ही सितारों के साथ काम किया है तो वहीं शाहरुख और आमिर कभी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने। हालांकि शाहरुख और आमिर को ऑफस्क्रीन कई बार साथ देखा गया। कभी कभी दोनों के मनमुटाव की खबरें आईं तो कभी दोस्ती की भी, लेकिन दर्शक आज तक इन दो सुपरस्टार को एक फ्रेम में नहीं देख पाई।
विज्ञापन

3 of 6
kangana, ranbir - फोटो : amar ujala
कंगना रणौत और रणबीर कपूर

कंगना बॉलीवुड में अक्सर महिला केंद्रित फिल्में ही करती नजर आती हैं। हालांकि उन्होंने पर्दे पर कई हीरो के साथ रोमांस भी किया लेकिन रणबीर कपूर के साथ उन्होंने कभी काम नहीं किया। इतना ही नहीं कई बार कंगना को रणबीर कपूर पर निशाना साधते भी देखा गया है। ऐसे में इसकी उम्मीद कम है कि कंगना और रणबीर कभी किसी फिल्म में साथ नजर आएं।

4 of 6
दीपिका पादुकोण और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान और दीपिका पादुकोण

दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम के जरिए की थी। इसके अलावा वो इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के साथ नजर आ चुकी हैं। हालांकि आज तक पर्दे पर सलमान और दीपिका की जोड़ी नहीं बनी। दीपिका जब भी सलमान संग किसी रियलिटी शो में नजर आईं तो उनकी केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया। ऐसे में इस जोड़ी को पर्दे पर देखना काफी अच्छा होगा।
विज्ञापन

5 of 6
गोविंदा, काजोल - फोटो : Instagram
गोविंदा और काजोल

गोविंदा ने पर्दे पर कई हीरोइनों के साथ रोमांस किया लेकिन काजोल के साथ वो किसी फिल्म में नजर नहीं आए। ऐसा बताया जाता है कि दोनों साथ में एक फिल्म करने वाले थे लेकिन किसी वजह से शूटिंग नहीं हो पाई और दोनों की जोड़ी बनते बनते रह गई। हालांकि ऑफस्क्रीन दोनों ने फोटोशूट करवाया था जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय कुमार,रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी

अक्षय और रानी लगभग 90 के दशक से इंडस्ट्री में मौजूद हैं और फिल्में कर रहे हैं। ऐसे में ये बात हैरान करती है कि आज तक अक्षय और रानी की जोड़ी पर्दे पर नहीं बनी। रानी ने गोविंदा, शाहरुख, सलमान जैसे सभी बड़े सितारों के साथ काम किया लेकिन अक्षय के साथ वो कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आईं। हालांकि ऑफस्क्रीन दोनों की दोस्ती काफी अच्छी है ऐसे में अगर भविष्य.में दोनों किसी फिल्म में साथ नजर आ जाएं तो फैंस को काफी अच्छा लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें