फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: पाकिस्तान से जुड़ी हैं इन भारतीय सितारों की जड़ें, जानें अमिताभ से गोविंदा तक का बॉर्डर पार कनेक्शन

Mon, 22 May 2023 12:53 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के कुछ चहेते सितारों का पाकिस्तान से गहरा नाता रहा है। कुछ सितारों के पूर्वज पाकिस्तान में रहते थे। तो कुछ ने वहीं की धरती पर जन्म लिया। 
 
विज्ञापन
1 of 7
सितारों का पाकिस्तान कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिने जगत के सितारों की फिल्मों से तो हर कोई वाकिफ होता है। इन स्टार्स की बेहतरीन मूवी के साथ-साथ आने वाले प्रोजेक्ट पर फैंस नजरें गड़ाए रहते हैं। साथ ही फिल्मों की रिलीज पर सिनेमाघरों में पहुंचकर स्टार्स के प्रति प्यार जताते नजर आते हैं। इसके अलावा सेलेब्स की एक्टिविटी और फैशन से भी करोड़ों लोग प्रेरणा लेते हैं। वहीं, इन नामचीन हस्तियों के मुंबई समेत भारत के अलग-अलग कोनों में स्थित बंगले को लेकर भी फैंस का बज हाई रहता है, लोग सितारों के आलीशान घर की इनसाइड तस्वीरों को देखकर ही खुश हो जाते हैं। हालांकि, भारत में रहने वाले इन सफल सितारों का पाकिस्तान से भी गहरा संबंध है। वर्षों पहले भले ही विभाजन ने दो अलग देश भारत और पाकिस्तान का निर्माण किया, लेकिन इन देशों की जड़ें एक-दूजे से जुड़ी हुई हैं। आपके चहेते स्टार्स में से कुछ ऐसे हैं, जिनके पूर्वज पाकिस्तान में रहते थे। तो वहीं, कुछ स्टार्स ने पाकिस्तान में ही जन्म लिया। आइए इन हस्तियों की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं- 
विज्ञापन

2 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक, शहंशाह और बिग बी की उपाधि से सम्मानित अमिताभ बच्चन का पाकिस्तान से गहरा नाता है। सुपरस्टार की मां तेजी बच्चन का जन्म पंजाब के लयालपुर में हुआ था, जो अब फैसलाबाद है। तेजी, सिख परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पिता सरदार खजान सिंह थे, जिन्होंने बतौर बैरिस्टर पंजाब में सेवा दी थी। 
विज्ञापन

3 of 7
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बाबा यानी संजय दत्त हीरो के साथ-साथ विलेन की भूमिका से भी दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। वहीं, संजू बाबा के पाकिस्तान कनेक्शन की बात करें तो, उनके पिता सुनील दत्त का जन्म पाकिस्तानी पंजाब के झेलम में हुआ था। सुनील एक जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे। हालांकि, बंटवारे के बाद सुनील को पाकिस्तान में अपना जमीन-जायदाद छोड़कर भारत आना पड़ा था। 

दुखद: दिग्गज तेलुगू कंपोजर राज का निधन, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

4 of 7
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने यूनीक डांस स्टाइल और बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले चीची यानी एक्टर गोविंदा का भी पाकिस्तान से नाता रहा है। गोविंदा के पिता और एक्टर अरुण कुमार आहूजा का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। करण ने भी विभाजन के बाद पाकिस्तान को छोड़ भारत का रुख कर लिया। 

Manoj Bajpayee: संघर्ष से हारकर इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे मनोज, फिर महेश भट्ट की इस सलाह ने बदली दी जिंदगी
विज्ञापन

5 of 7
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी बेहतरीन फिल्मों ने उन्हें फैंस के दिलों में जिंदा रखा है। राजेश के पाकिस्तान संबंध की बात करें तो, उनका फैसलाबाद के पास बूरवाला में घर है, और एक्टर अपने जन्म के बाद पांच साल तक वहीं रहे थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान छोड़ दिया और भारत आकर बस गए। 
विज्ञापन

6 of 7
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं, जिसने उन्हें अमर कर दिया है। दिलीप कुमार का असली नाम युसुफ खान था। उनका जन्म पेशावर में हुआ था। दिलीप कुमार का पाकिस्तान के पेशावर के किस्सा खवानी बाजार में पुश्तैनी मकान था। उस पुश्तैनी घर में दिलीप कुमार ने बचपन बिताया था। हाल ही में दिलीप कुमार की पाकिस्तान में मौजूद हवेली को म्यूजियम में तब्दील करने का फैसला लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह यानी शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। ताज मोहम्मद ने 'भारत छोड़ो' आंदोलन में हिस्सा लिया था और विभाजन के दौरान वह पेशावर छोड़ दिल्ली में बस गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें