सितारों के बच्चे जब फिल्मी दुनिया में कदम रखते हैं तो उन्हें लोग 'स्टारकिड' कहकर पुकारते हैं। कई बार उन पर नेपोटिज्म के आरोप भी लगते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। सारा अली खान, जान्हवी कपूर, वरुण धवन से लेकर कई स्टार्स इस लिस्ट में शामिल हैं। मगर, इनसे अलग ऐसे भी कई एक्टर हैं, जो फिल्मी फैमिली से ही ताल्लुक रखते हैं, मगर नेपोटिज्म के ठप्पे से बचे रहे। वे कभी स्टारकिड नहीं कहलाए। लोगों ने उन्हें उनके काम से ही जाना। आइए जानते हैं...