बादशाह
- फोटो : Instagram
बादशाह
अपने नए गाने 'गेंदा फूल' को लेकर बादशाह को सोशल मीडिया पर कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनपर आरोप लगाते हुए ये कहा था कि उन्होंने गाने का एक हिस्सा बंगाली के 1970 में आए हिट गाने, 'बोरोलोकर बिटी लो' से लिया है। जिसे बंगाली कलाकार रतन कहर द्वारा बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों से सोशल मीडिया पर आलोचनाएं मिलने के बाद बादशाह ने रतन कहर को 5 लाख रुपए दिए थे। इस बात की पुष्टि खुद कहर ने की थी और उन्होंने कहा था कि उन्हें बादशाह ने 5 लाख रुपए दिए, लेकिन आर्थिक मदद से अधिक वो इस खुश हैं कि उन्हें इस बंगाली गाने के मूल गीतकार के रूप में पहचान मिली है।