फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद भी हिट रही इन 5 स्टार्स की जोड़ी, एक जोड़े की फिल्म ने तो कमाए थे 500 करोड़

Sat, 02 Feb 2019 07:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman and katrina
बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत जोड़े में एक सलमान खान और कटरीना कैफ का जोड़ा था। सलमान खान ही कटरीना कैफ को बॉलीवुड में लेकर आए थे। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ चुका था इस बीच खबर आई कि कटरीना, रणबीर कपूर को डेट करने लगी। इसके बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। सलमान खान ने ब्रेकअप के बाद भी कटरीना से दोस्ती निभाई और उनके साथ 'टाइगर जिंदा है' जैसी हिट फिल्म दी। इस फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिलहाल इन दिनों कटरीना, सलमान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir and Deepika
बीते साल दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी कर ली लेकिन एक वक्त था जब दीपिका का दिल रणबीर कपूर के लिए धड़कता था। किन्हीं वजहों के चलते इस जोड़े का ब्रेकअप हो गया। जब फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में काम करने का मौका मिला तो ये दोनों स्टार्स राजी हो गए। यह फिल्म साल 2013 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद इन दोनों ने फिल्म 'तमाशा' में भी साथ काम किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer Singh And Anushka Sharma
रणवीर सिंह ने अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाया। साल 2015 में फिल्म 'दिल धड़कने दो' में एक बार फिर इस जोड़े ने साथ काम किया। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

4 of 5
ranbir and katrina
रणबीर कपूर का नाम हमेशा अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहता है। एक वक्त था जब रणबीर कपूर,कटरीना कैफ के प्यार में पागल थे। दोनों की लवस्टोरी फिल्म 'अजब प्रेम क गजब कहानी' के सेट से शुरू हुई थी लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं टिक सका। ब्रेकअप के बाद फिल्म 'जग्गा जासूस' के दोनों  एकटर्स ने शूट किया। इन दिनों रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bobby deol kareena kapoor shahid kapoor
शाहिद कपूर और करीना कपूर एक जमाने में लव वर्ड कहे जाते थे। दोनों ने खुले मंच से कई बार अपने प्यार का इजहार किया। इस बीच शाहिद का नाम प्रियंका चोपड़ा से जुड़ने लगा। शायद यही वजह थी करीना और शाहिद के ये रिश्ता टूट गया। ब्रेकअप के बाद दोनों फिल्म 'उड़ता पंजाब' में साथ दिखे। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें