फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीरा ही नहीं इन 5 एक्ट्रेस ने खुलेआम दिखाया बेबी बंप, एक बच्चा तो कम उम्र में ही बना सेलिब्रिटी

Sat, 02 Feb 2019 07:32 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood celebrities with baby bump - फोटो : file photo
एक्ट्रेस समीरा रेडड्डी लंबे से समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक 2019 में समीरा पहुंचीं। इस दौरान  समीरा बेबी बंप के साथ नजर आईं। उन्होंने साल 2014 में अक्षय वार्डे के साथ शादी की थी। साल 2015 में वो एक बेटे की मां बनीं। समीरा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। फैशन शो में जिस तरह वो बिंदास अंदाज में बेबी बंप के साथ नजर आईं उनकी सभी तारीफें कर रहे हैं। समीरा ही नहीं ऐसी कई एक्ट्रेस रहीं जो बेबी बंप के साथ देखी गईं।
विज्ञापन

2 of 6
aishwarya rai bachchan - फोटो : file photo
ऐश्वर्या रॉय बच्चन अपने बेबी बंप और प्रेग्नेंसी के दौरान खूब चर्चा में रहीं। उन्हें कई बार अभिषेक के साथ प्रेग्नेंसी के दौरान स्पॉट किया गया। ऐश्वर्या ने 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया। प्रेग्नेंसी के दौरान ऐश्वर्या का वजन काफी बढ़ गया था। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
rani mukherjee - फोटो : file photo
रानी मुखर्जी साल 2014 में ही मां बनी हैं। रानी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर काफी समय तक छुपाकर रखी थी। जब एक शो में पहुंची थी तो कयास लगाए जाने लगे कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं। रानी मुखर्जी का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है। बाद में उनकी ननद ने इसकी पुष्टी भी की थी। रानी अब एक बेटी आदिरा की मां हैं।

4 of 6
soha ali khan
सैफ अली खान की बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान प्रेग्नेंसी के दिनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। यही नहीं प्रेग्नेंसी के दौरान की सोहा कई योगा वीडियो भी शेयर करती थीं। सोहा ने सितंबर 2017 में बेटी इनाया को जन्म दिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
konkona sen sharma - फोटो : file photo
प्रेग्नेंसी के दौरान कोंकणा सेन न सिर्फ बेबी बंप के साथ पब्लिक इवेंट में देखी जाती थीं बल्कि उन्होंने तो एक मैगजीन के लिए फोटोशूट भी कराया था। कोंकणा के इस बेबाक अंदाज की सभी ने तारीफें की थीं। उन्होंने 2011 में बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kareena kapoor khan
आखिर में बात करते हैं करीना कपूर की। 2 साल पहले करीना ने तैमूर को जन्म दिया। बेबी बंप के साथ करीना ने लैक्मे फैशन वीक 2016 में रैंप वॉक भी किया। करीना से पूछा गया कि क्या रैंप वॉक के दौरान गर्भ में से बच्चे ने लात मारी? तो करीना ने हंसते हुए कहा, 'मैं इतनी घबराई हुई थी कि मुझे पता ही नहीं लगा कि ऐसा हुआ या नहीं।' इस दौरान करीना ने सब्यसाची की ड्रेस पहनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें