फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Vs Villain: बॉलीवुड की इन फिल्मों में हीरो पर भारी पड़े विलेन, एक्टिंग से जीता लोगों का दिल

Wed, 11 May 2022 07:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड हो या हॉलीवुड फिल्मों के अंत में विलेन को हीरो से हारना ही पड़ता है चाहे वह कितने भी खतरनाक क्यों न हो? हालांकि कई विलेन के किरदार ऐसे भी हैं जो फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शकों के जेहन में रह जाते हैं। हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म डॉ. स्ट्रेंज 2 पूरी दुनिया में धमाल मचा रही है, लेकिन इस फिल्म में बेनेडिक्ट कंबरबैच से अधिक चर्चा एलिजाबेथ ओल्सन की हो रही है। फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए वांडा मैक्सिमॉफ के निगेटिव किरदार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। हॉलीवुड ही नहीं बॉलीवुड में भी कई ऐसे निगेटिव किरदार हैं जिन्होंने दर्शकों के मन में अमिट छाप छोड़ी है। चाहे वो मदर इंडिया का सुखी लाला हो या शोले का गब्बर, शान का शाकाल हो या मिस्टर मोगैंबो, दर्शकों के दिलों पर इन किरदारों का असर फिल्म के हीरो से कभी भी कम नहीं पड़ा। हालांकि 90 के दशक में कई ऐसी भी फिल्में आईं, जिसमें फिल्म के विलेन हीरो पर भारी पड़े। आज हम आपको इस रिपोर्ट में ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हीरो की वजह से नहीं बल्कि विलेन की वजह से आज भी याद की जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म- डर - फोटो : सोशल मीडिया
डर- शाहरुख खान
90 के दशक में आई यह एक ऐसी फिल्म थी जिसमें नायक से ज्यादा खलनायक ने तारीफें बटोरी थीं। यश चोपड़ा की इस फिल्म में शाहरुख खान ने प्यार में पागल शख्स का निगेटिव रोल निभाया था। फिल्म में सनी देओल और जूही चावला भी थे, लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग से शाहरुख सारी वाहवाही बटोर ले गए। उनका डायलॉग क्क्क्क....किरण आज भी दर्शकों को याद है।
विज्ञापन

3 of 6
अग्नि साक्षी - फोटो : सोशल मीडिया
अग्नि साक्षी- नाना पाटेकर
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फिल्म अग्नि साक्षी है। यह फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में नाना पाटेकर ने शक्की पति का निगेटिव रोल प्ले किया था जो अपनी पत्नी से अक्सर मारपीट करता है। पार्थो घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जैकी श्रॉफ हीरो थे लेकिन नाना पाटेकर को उनकी एक्टिंग की वजह से ज्यादा तारीफें मिलीं। 

4 of 6
हासिल - फोटो : सोशल मीडिया
हासिल-इरफान खान
इरफान खान की फिल्म हासिल को कल्ट फिल्म का दर्जा प्राप्त है। फिल्म में उनका किरदार निगेटिव होने के बावजूद लोगों ने उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया था। तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म उस समय फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन बाद में इस फिल्म का क्रेज धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। छात्र राजनीति पर बनी इस फिल्म को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ओमकारा - फोटो : सोशल मीडिया
ओमकारा-सैफ अली खान
साल 2006 में आई इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था। शेक्सपियर के नाटक ओथेलो पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान करीना कपूर और विवेक अग्निहोत्री जैसे सितारे नजर आए थे। हालांकि अजय जैसे उम्दा अभिनेता के होने के बावजूद सैफ अली खान के लंगड़ा त्यागी का किरदार लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक विलेन - फोटो : सोशल मीडिया
एक विलेन-रितेश देशमुख
बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले साल 2014 में बनी फिल्म एक विलेन उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। वहीं कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर रितेश देशमुख इस फिल्म में पहली बार नाकारात्मक भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें