फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary Songs: 'चेतक' से लेकर 'चटक मटक' तक, इन हिट गानों ने बदली सपना चौधरी की किस्मत, क्या आपने सुने?

Wed, 11 May 2022 06:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना अपने फैंस के बीच 'देसी क्वीन' के नाम से जानी जाती हैं। उनके गाने और डांस फैंस को दीवाना कर देता है। जहां एक तरफ फैंस सपना चौधरी के हर नए गाने का इंतजार करते हैं तो दूसरी तरफ सपना के डांस कार्यक्रम में भी लोगों की भारी संख्या होती है, जहां पर हर कोई डांसर की एक झलक पाने के लिए पहुंचता है। यूं तो सपना चौधरी के नए गाने समय-समय पर आते रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे गाने हैं, जो लंबे समय से पार्टियों की जान बने हुए हैं। सपना के कई गाने ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल किए हैं। आइए आपको उनके कुछ हिट गाने दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
तेरी आंख्या का यो काजल
सोशल मीडिया पर तहलका मचा चुका सपना चौधरी का ये गाना पार्टियों की शान बन चुका है। सपना चौधरी जब भी अपने किसी इवेंट में नजर आती हैं, तब वह इस गाने में अक्सर डांस करती दिखी हैं। इस गाने को यू-ट्यूब पर 290 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यू-ट्यूब पर सपना चौधरी के कई वीडियोज भी मौजूद हैं, जिसमें वह इस गाने पर धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं। ये वीडियोज अलग-अलग इवेंट के हैं।

विज्ञापन

3 of 6
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
चटक मटक
सपना चौधरी के हिट गानों की लिस्ट में 'चटक मटक' भी शामिल है, जो  'VATS RECORDS' नाम के यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने के बोल 'गाली आंख्या में शाही बिंदी माथे पर लाई' है। गाने में सपना चौधरी का देसी अंदाज देखने लायक है और उनका डांस भी काफी कातिलाना है। इस गाने को यू-ट्यूब पर 817 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जो आम बात नहीं है। इस गाने को सपना चौधरी के फैंस रिपीट मोड पर सुनना पसंद करते हैं।

4 of 6
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
तू चीज लाजवाब
सपना चौधरी के गानों की लिस्ट 'तू चीज लाजवाब' के बिना अधूरी है। सपना चौधरी को पसंद करने वाले लोगों में शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसने ये गाना नहीं सना होगा। ये गाना साल 2017 में  'Sonotek' यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था और आज भी ये गाना फैंस के जुबां पर चढ़ा हुआ है। इस गाने को यू-ट्यूब पर 178 मिलियन व्यूज मिले हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
इग्लिश मीडियम
'इंग्लिश मीडियम' गाना सपना चौधरी का साल 2016 में आया था लेकिन अब ये गाना अक्सर वायरल होता है। इस गाने में सपना चौधरी का अंदाज देखने लायक है। उनका एटीट्यूड देख फैंस दीवाने हो जाते हैं। इस गाने में सपना के साथ विक्की काजला नजर आए थे। इस गाने को अब तक 288 मिलियन व्यूज मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
चेतक
गानों में सपना चौधरी का डांस और देसी अंदाज ही लोगों को दीवाना बना देता था लेकिन इस गाने में सपना चौधरी सूट सलवार छोड़ वेस्टर्न आउटफिट पहने हुए नजर आई थीं, जो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। गाने को बोल 'यार तेरा चेतक पर चले मैंने चस्का रेड फरारी का' है, जो फैंस की जुबां पर चढ़े रहते हैं। इस गाने को अब तक 147 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें