फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Films: इन बॉलीवुड फिल्मों का पड़ोसी देश में बजा डंका, पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

Wed, 05 Jul 2023 12:57 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन बॉलीवुड फिल्मों का पड़ोसी देश में भी जलवा देखने को मिला। साथ ही पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर इन मूवीज ने बंपर कमाई की।
 
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड फिल्मों की पाकिस्तान में धूम - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा का स्तर व्यापक है। बॉलीवुड की फिल्में न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी अपना दमखम दिखाती नजर आती हैं। इतना ही नहीं कई ऐसी मूवीज भी हैं, जिन्हें पड़ोसी देश पाकिस्तान में बेशुमार प्यार मिला है। इन मूवीज ने दर्शकों का दिल जीतते हुए पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक की फिल्म शामिल है। तो आइए इन फिल्मों के नाम और इनकी कमाई पर नजर डाल लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 8
धूम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
20 दिसंबर 2013 को रिलीज हुई फिल्म 'धूम 3' में आमिर खान और कटरीना कैफ की केमिस्ट्री को दर्शकों के जरिए काफी पसंद किया गया था। मूवी ने हिंदुस्तान में तो अच्छा कलेक्शन किया ही था, साथ ही इसने पाकिस्तान में भी मोटी कमाई की थी। मूवी ने पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये कमाए थे। 
विज्ञापन

3 of 8
पीके - फोटो : सोशल मीडिया
अंधविश्वास के मुद्दे पर आधारित फिल्म 'पीके' 19 दिसंबर, 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में आमिर खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी देखने को मिली थी। फिल्म ने हिंदुस्तान में बेहतरीन कमाई की थी। साथ ही इसने पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई करते हुए 22 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। 

4 of 8
वेलकम बैक - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी जॉनर की फिल्म 'वेलकम बैक' को भी पाकिस्तानी दर्शकों के जरिए काफी सराहा गया था। जॉन अब्राहम, परेश रावल, नाना पाटेकर, अनिल कपूर और श्रुति हासन स्टारर इस फिल्म ने पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर 9.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 
विज्ञापन

5 of 8
दिलवाले - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'दिलवाले' को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों के जरिए खूब सराहा गया था। इस फिल्म को पाकिस्तान में भी बेशुमार प्यार मिला। इसी का नतीजा रहा कि इसने पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये की कमाई की। 
विज्ञापन

6 of 8
बजरंगी भाईजान - फोटो : सोशल मीडिया
भाईजान यानी सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने पाकिस्तान में भी अपनी सफलता का परचम लहराया। इस मूवी ने पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 
विज्ञापन

7 of 8
संजू - फोटो : सोशल मीडिया
29 जून 2018 को रिलीज हुई संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही थी। इस मूवी में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आए थे। हिंदुस्तान में तो मूवी ने तगड़ी कमाई की ही, साथ ही पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर इसने 37 करोड़ रुपये कमाकर अपना परचम लहरा दिया। 
विज्ञापन

8 of 8
सुल्तान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'सुल्तान' ने पाकिस्तानी दर्शकों को खूब लुभाया था। फिल्म ने पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ रुपये की धुंआधार कमाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें