फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Second Wives: पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी महिला पर दिल हार बैठे ये सितारे, बिन तलाक लिए ही बसा लिया दूसरा घर

Wed, 05 Jul 2023 12:56 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की कुछ नामचीन हस्तियों ने पहली पत्नी से तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। इस लिस्ट में धर्मेंद्र से लेकर महेश भट्ट तक का नाम शामिल है। 
 
विज्ञापन
1 of 6
इन सितारों ने बिन तलाक रचाया दूसरा ब्याह - फोटो : अमर उजाला
प्यार की कोई उम्र नहीं होती। न ही प्यार कोई सीमा जानता है। प्यार में गलत-सही का भी कोई वजूद नहीं होता है। प्यार तो सिर्फ प्यार है। एक ऐसा एहसास जो आपको दुनिया की हर एक रीत से अकेले लड़ने की हिम्मत देता है। हालांकि, कई दफा यह प्यार आपको ऐसे समय में हासिल होता है, जब आप समाज और दुनिया की रीति-रिवाजों से पूरी तरह बंधे होते हैं। यह एक एहसास है, जो हर कोई कभी न कभी अपनी जिंदगी में महसूस करता है। ऐसा ही हाल बॉलीवुड की कुछ नामचीन हस्तियों के भी साथ है, जिन्हें प्यार तब हुआ जब वह पहले से ही किसी के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। इतना ही नहीं ये सितारे इस कदर प्यार में पागल थे कि इन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी रचा ली। इस लिस्ट में कौन-कौन से एक्टर शामिल हैं, आइए जान लेते हैं- 
विज्ञापन

2 of 6
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'ही मैन' यानी धर्मेंद्र 87 की उम्र में भी अपनी हर एक एक्टिविटी को लेकर सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। बीते कुछ दिनों से धर्मेंद्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उदासी भरी शायरी साझा कर रहे हैं, जिसे देखकर अलग-अलग लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। धर्मेंद्र की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। हालांकि, इसी दौरान वह 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी के प्यार में पड़े और बिना कुछ सोचे समझे उनसे शादी रचा ली। धर्मेंद्र ने ऐसा करते वक्त अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था, जिसकी वजह से उस वक्त काफी बवाल भी मचा था। 
विज्ञापन

3 of 6
उदित नारायण फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में मशहूर सिंगर उदित नारायण का भी नाम शामिल है, जो आपको थोड़ा हैरान कर सकता है। बताते चलें कि उदित नारायण की पहली शादी रंजना झा से हुई थी। हालांकि, शादी के बाद उदित को दीपा से प्यार हो गया और उन्होंने पहली पत्नी रंजना को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी रचा ली। 

4 of 6
सोनी राजदान-महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्ममेकर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब विवादों में रहे हैं। महेश भट्ट ने पहली शादी लोरेन ब्राइट से की थी। वहीं, शादी के बाद महेश का नाम उस वक्त की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी के साथ जुड़ा। हालांकि, महेश ने परवीन से शादी नहीं की। इसके बाद महेश, सोनी राजदान के प्यार में इस कदर गिरफ्तार हुए कि पहली पत्नी का साथ छोड़े बिना ही उनसे शादी कर ली। 
विज्ञापन

5 of 6
स्मिता पाटिल-राज बब्बर - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में एक्टर राज बब्बर का भी नाम शामिल है। राज बब्बर ने पहली शादी नादिरा दहीर से रचाई थी। हालांकि, फिल्मों में काम करने के दौरान राज बब्बर को एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से प्यार हो गया। राज बब्बर ने भी किसी की परवाह किए बिना अपने प्यार का साथ देना जरूरी समझा। राज ने स्मिता से शादी रचा ली, लेकिन पहले बच्चे को जन्म देने के दौरान ही स्मिता की मौत हो गई। इसके कुछ वक्त बाद राज बब्बर अपनी पहली पत्नी नादिरा दहीर के पास वापस लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेलन-सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी रचाने वाली नामचीन हस्तियों की लिस्ट में सलीम खान का भी नाम शामिल है। सलीम खान की पहली शादी सलमा से हुई थी, जिनसे उनके बच्चे अरबाज खान, सोहेल खान और सलमान खान हैं। वहीं, वक्त गुजरने के साथ सलीम खान को हेलन से प्यार हो गया और उन्होंने पहली शादी में तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें