फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की वो फिल्में जिनकी कहानी एयरपोर्ट पर हुई खत्म, हैप्पी एंडिंग ने दिल में मचा दी थी खलबली

Fri, 29 Jan 2021 10:24 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ae Dil Hai Mushkil
फिल्में तो दुनिया के कोने कोने में बनती हैं, लेकिन रोमांस किसे कहते हैं ये दुनिया को बॉलीवुड ने सिखाया है। हमारे बॉलीवुड में रोमांस का एंगल हमेशा से खास रहा है। उड़ते दुपट्टे से लेकर सरसों के लहलहाते खेत तक, हर बातों में रोमांस छिपा होता है। बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्में बहुत ज्यादा बनती हैं और दर्शकों को ये फिल्में पसंद भी आती हैं। बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में ऐसी भी बनी हैं जहां हीरो हीरोइन को अपने दिल की बात एयरपोर्ट पर बताता है और उसे अपने आप से दूर जाने से भी रोक लेता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन चुनिंदा फिल्मों के बारे में जिसकी कहानी एयरपोर्ट पर खत्म हुई और हैप्पी एंडिंग ने फैंस के दिल जीत लिए।
विज्ञापन

2 of 6
जाने तू या जाने ना - फोटो : सोशल मीडिया
जाने तू या जाने ना

इस फिल्म में पांच दोस्तों की कहानी दिखाई गई थी जो एक दूसरे के करीब रहते हैं। इनमें भी जय और अदिति एक दूसरे के कुछ ज्यादा ही खास दोस्त रहते हैं। हालांकि तमाम मुश्किलों और गलतफहमियों के बाद इन दोनों को समझ आता है कि वो सिर्फ दोस्त नहीं है बल्कि एक दूसरे से प्यार भी करते हैं। ऐसे में जय खुद से दूर जाती अदिति को रोकने के लिए एयरपोर्ट जाता है और फिर पूरी पब्लिक के सामने अपने प्यार का इजहार करता है। दर्शकों को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई थी साथ ही जय और अदिति के रोल में इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा भी दर्शकों के दिलों पर छा गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
मैंने प्यार क्यों किया - फोटो : Fan page Instagram
मैंने प्यार क्यों किया

सलमान, कैटरीना ,सुष्मिता और अरशद वारसी स्टारर इस फिल्म में कॉमेडी और इमोशन का जबरदस्त डोज था। फिल्म में दिखाया गया था कि सलमान और कैटरीना एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन सलमान  का किरदार समीर कैटरीना के किरदार सोनिया से अपनी शादी की झूठी मूठी कहानी सुनाता है। ऐसे में अपनी कहानी को सच करने के लिए वो सुष्मिता जो कि नैना कि किरदार में थी उसे अपनी बीवी बना लेता है। इसके बाद सोनिया के समझाने पर समीर को समझ आता है कि वो नैना से प्यार करता है और नैना उससे। ऐसे में जब नैना सबकुछ छोड़कर विदेश जाने वाली रहती है तो समीर एयरपोर्ट पहुंचता है और अपने प्यार को रोकता है।

4 of 6
रहना है तेरे दिल में फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
रहना है तेरे दिल में

फिल्म में दिखाया गया था कि मैडी नाम के लड़के को रीना नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। हालांकि उसका प्यार पाने के लिए वो सैम बनकर उससे मिलता है। इसके बाद जब रीना को मैडी की सच्चाई पता चलती है तो वो उसे छोड़ देती है और असली सैम से शादी करने चली जाती है। रीना और सैम की शादी के दिन मैडी सैन फ्रैंसिसको जाने के लिए एयरपोर्ट पर रहता है जब रीना उसे रोककर अपने प्यार का इजहार करती है और दोनों एक हो जाते हैं। इस फिल्म में मैडी के किरदार में माधवन थे। वहीं रीना के किरदार में दिया मिर्जा और सैम के किरदार में सैफ अली खान नजर आए थे।
विज्ञापन

5 of 6
चलते चलते - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चलते चलते

इस फिल्म में पति-पत्नी के प्रेम के रिश्तों और अनबन की कहानी दिखाई गई थी। राज और प्रिया दो अलग स्वभाव के लोग हैं जिन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है। राज बने शाहरुख के साथ प्रिया बनी रानी बहुत एडजस्ट करने की कोशिश करती हैं, लेकिन दोनों के बीच की अनबन जल्दी खत्म नहीं होती है। राज को कुछ समय बाद एहसास हो जाता है कि वो प्रिया को नहीं खो सकता इसलिए ग्रीस जाती प्रिया को वो एयरपोर्ट पर रोकता है। वहीं राज का प्यार देख प्रिया रुक जाती है। इस एंड सीन में शाहरुख और रानी पर फिल्माए गए गाने 'लाई वी ना गई.'..को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ranbir Kapoor Anushka Sharma - फोटो : file photo
ए दिल है मुश्किल

फिल्म में अयान और अलीजे यानी कि रनबीर कपूर और अनुष्का शर्मा एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त होते हैं। हालांकि अयान को अलीजे से प्यार हो जाता है। अलीजे अयान को सिर्फ अपना दोस्त मानती हैं और उसे छोड़कर अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर लेती है। हालांकि उसकी शादी असफल हो जाती है। जब उसे पता चलता है कि उसे कैंसर है तो वो हर किसी से दूर हो जाती है। इसके बाद अयान उसकी जिंदगी में आता है और उसे प्यार देता है। अलीजे अयान से दूर जाने के लिए दूसरे देश जाने का प्लान बनाती है, लेकिन अयान की दोस्ती उसे रोक लेती है। इसके बाद वो एयरपोर्ट पर बीमार पड़ जाने का नाटक करती है ताकी वो अयान के पास वापस जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें