फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के इन एक्टरों ने विदेश से की है पढ़ाई, कॉलेज और डिग्री जानकर आप भी बोलेंगे- वाह!

Fri, 29 Jan 2021 10:19 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इन्होंने विदेश से की है पढ़ाई - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के ऐसे कई एक्टर्स के बारे में आप जानते होंगे जो एक्टिंग को लाजवाब करते हैं, लेकिन पढ़ाई-लिखाई से बहुत वास्ता नहीं रखते। उनके लिए एक्टिंग ही सबकुछ है। लेकिन क्या आप ऐसे अभिनेताओं के बारे में जानते हैं जो अभिनय के मामले में भी कमाल हैं और पढ़ाई में भी? आज आपको बता रहे हैं बॉलीवुड के ऐसे हीरोज के बारे में जिन्होंने विदेशी कॉलेजों में जाकर शिक्षा ग्रहण की है-

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Varun Dhawan - फोटो : instagram
वरुण धवन यूं तो अपने एक्टिंग स्किल्स और डांस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन शादी के बाद से और भी चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इस बारे में कम ही लोगों को अंदाजा है कि वरुण ने भी विदेश से पढ़ाई की है। उन्होंने इंगलैंड की नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है।
 
विज्ञापन

3 of 7
अभिषेक बच्चन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस लिस्ट में दूसरा नाम है बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन का। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा मुंबई और दिल्ली के स्कूलों में की। इसके बाद अभिषेक ने स्विजरलैंड के ऐग्लोन कॉलेज में दाखिला लिया और बाद में बॉस्टन विश्वविद्यालय से भी पढ़ाई की। हांलाकि बॉस्टन में अभिषेक अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। बॉलीवुड फिल्मों में करियर बनाने के लिए वो बीच में ही मुंबई लौट आए।

4 of 7
Saif Ali Khan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
एक्टर सैफ अली खान ने भी विदेशी कॉलेजों में उच्च शिक्षा ग्रहण की है। सिर्फ 9 साल की उम्र में ही सैफ को पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेज दिया गया था। सैफ ने इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर के प्रसिद्ध लॉकर्स पार्क स्कूल से पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने विनचेस्टर कॉलेज में दाखिला लिया। 
विज्ञापन

5 of 7
रणवीर सिंह - फोटो : Social Media
अतरंगी पहनावे के वजह से चर्चा में रहने वाले रणवीर सिंह भी विदेशी विद्यार्थी हैं। फिल्मों और थियेटर से उन्हें इतना लगाव है कि इसी गुर को और बारीकी से सीखने के लिए वे विदेशों तक गए। उन्होंने अमेरिका के इंडियाना विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और क्रिएटिव राइटिंग के गुर सीखे।
 
विज्ञापन

6 of 7
ranbir kapoor - फोटो : amar ujala
फिल्मों के प्रति रणबीर कपूर के मन में बचपन से ही पनप रहे प्यार से उनके माता-पिता भी परिचित थे। इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने इसकी तैयारी भी मजबूती के साथ की थी। रणबीर ने पहले न्यू यॉर्क के स्कूल ऑफ विजुएल आर्ट्स से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद अपने अभिनय में और निखार लाने के लिए उन्होंने ‘ली स्ट्रेसबर्ग थिएटर और फिल्म इंस्टीट्यूट’ से भी पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले हीरो रणदीप हुड्डा भी पढ़ाई लिखाई में कम नहीं हैं। उन्होंने मेलबॉर्न यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में बैचलर्स डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने मेलबॉर्न यूनिवर्सिटी से ही ह्यूमन रिसोर्स में मास्टर भी किया हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें