फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट से अक्षय कुमार तक: भारत के नागरिक नहीं है ये सितारे, जानें किस देश से रखते हैं संबंध

Wed, 26 May 2021 04:48 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आलिया भट्ट, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अक्सर देशभक्ति पर आधारित फिल्में बनती रहती हैं। शायद यह जानकर आपको धक्का लग सकता है कि इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारें हैं जो पर्दे पर देशभक्ति के नारे लगाते तो दिखते हैं लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता नहीं हैं। उससे भी ज्यादा दिलचस्प बात तो ये है कि भारत की नागरिकता ना रखने वाले सितारों की सूची में एक दो नहीं बल्कि कई ऐसे सितारें हैं जिनके नाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

भारत को लेकर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का प्यार किसी से छिपा नही है। वह अक्सर भारतीय सोल्जर के लिए मदद करते नजर आते हैं वही उन्होंने कई सारी देशभक्ति पर आधारित फिल्मों में भी काम किया हैं। लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता नही है। कई साल पहले अक्षय ने भारत छोड़ कनाडा की नागरिकता हासिल की है। ऐसे में हमारे भारतीय कानून के हिसाब से ना तो अक्षय एक भारतीय नागरिक हैं ना ही यहां उन्हें वोट देने का अधिकार है।

विज्ञापन

2 of 7
नरगिस फाखरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नरगिस फाखरी अमेरिका मूल की मॉडल और एक्ट्रेस हैं। न्यूयॉर्क में जन्मीं नरगिस के पिता मोहम्मद फाखरी पाकिस्तानी हैं और मां मैरी यूरोप के देश चेक रिपब्लिक मूल की हैं। नरगिस जब छह साल की थीं तभी इनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था और नरगिस की टीन एज में ही उनके पिता की मौत हो गई थी। नरगिस ने 2011 में बॉलीवुड में 'रॉकस्टार' से डेब्यू किया।

विज्ञापन

3 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी सफलता का परचम लहराने वाली आलिया भट्ट ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। लेकिन आपको बता दें कि आलिया के पास भारत देश की नागरिकता नही है। दरअसल आलिया की मां सोनी राजदान इंग्लैंड में जन्मी हैं जिसकी वजह से ना सिर्फ वह बल्कि उनकी बेटी आलिया भट्ट भी वही की नागरिक कहलाती हैं। आलिया के पास ब्रिटिश पासपोर्ट भी है।

4 of 7
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

ये तो सब जानते है कि बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक कटरीना कैफ भारतीय नागरिक नही हैं। तो आपको बता दें कि हॉन्ग कॉन्ग में जन्मीं कटरीना एक ब्रिटिश नागरिक है और भारत देश में वह एम्प्लॉयमेंट वीजा पर रहती हैं।

विज्ञापन

5 of 7
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया से अचानक गायब होने वाले एक्टर इमरान खान जिन्होंने आमिर खान के भांजे के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री ली थी, वह भी भारतीय नागरिक नही हैं। यूएस की नागरिकता रखने वाले इमरान खान ने जब साल 2014 में खुद को भारतीय नागरिक बनाने की बात सरकार के सामने रखी थी तो सरकार ने उनके इस अपील को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

6 of 7
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के पास श्रीलंका की नागरिकता है। जैकलीन के पिता श्रीलंका और मां मलेशिया से हैं। जैकलीन ने 2006 में मिस यूनिवर्स के लिए श्रीलंका को रिप्रेजेंट किया था। 2009 में आई सुजॉय घोष की फिल्म 'अलादीन' से जैकलीन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण भले ही आज देश की एक जानी मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं लेकिन वह भारतीय नागरिक नही हैं। खबरों की माने तो दीपिका का जन्म डेनमार्क में हुआ था इसलिए उनके पास उस देश की नागरिकता है। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि दीपिका भी अक्षय कुमार की तरह दोहरी नागरिकता रखती हैं जिसका मतलब वह डेनमार्क और भारत दोनो ही देश की नागरिक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें