बॉलीवुड में शादी का सीजन एक बार फिर शुरू हो चुका है और कई मशहूर हस्तियां शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। वहीं कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिनकी शादी करने की खबरें चर्चा में हैं। अब तो सितारों की शादी की खबरें बहुत पहले ही चर्चा में आ जाती हैं, लेकिन बहुत सी हस्तियां ऐसी भी रहीं हैं जिन्होंने गुपचुप शादी रचाना ज्यादा बेहतर समझा था। यहां तक कि इन सितारो को पहले लोग सिर्फ अच्छा दोस्त समझते थे। ऐसे में जब इन सितारों की शादी की खबरें सामने आई थी तो फैंस हैरान रह गए थे।