इन दिनों अभिनेत्रियां अभिनय की दुनिया में अभिनेताओं के बराबर ही नाम कमा रही हैं। कई अभिनेत्रियां अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिल पर राज करती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्रियां अक्सर अपना फिल्मी करियर सफल बनाने के बाद ही शादी के बारे में सोचती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि आज के दौर में अभिनेत्रियां 30 से 35 साल की उम्र में शादी करती हैं, लेकिन इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने बेहद ही कम उम्र में शादी कर ली थी। चलिए जानते हैं बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में, जो बेहद ही कम उम्र में शादी के बंधन में बंध गईं।