फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina-Vicky: सासू मां और पति विक्की कौशल संग सिद्धिविनायक पहुंचीं कटरीना, सादगी ने लूटा फैंस का दिल

Fri, 06 Jan 2023 05:12 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते कटरीना और विक्की कौशल - फोटो : social media
कटरीना कैफ और विक्की कौशल बी-टाउन के लवली कपल हैं। वह अक्सर कपल गोल देते नजर आते हैं। अब हाल ही में कटरीना और विक्की दोनों सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में विक्की कौशल की मां भी साथ में दर्शन करती नजर आ रही हैं। फिलहाल ये तस्वीरें देखने के बाद फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं और  सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कटरीना की तारीफों के पुल बांध दिए हैं।
 

IIFA 2023 Postponed: तय तारीख पर नहीं होगा आईफा अवॉर्ड, अब फरवरी में नहीं बल्कि इस महीने सजेगा सितारों का मेला

विज्ञापन

2 of 4
सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते कटरीना और विक्की कौशल - फोटो : social media
साझा की गई तस्वीरें कब की हैं, यह तो नहीं पता लेकिन इनमें कटरीना के अंदाज ने फैंस का दिल लूट लिया है। तस्वीरों में कटरीना को ग्रीन कलर के सिंपल सलवार सूट में बिना मेकअप के देखा जा सकता है। वहीं वि्क्की कौशल सफेद शर्ट और बेज पैंट्स में नजर आए। पूजा करते समय कटरीना सिर पर दुपट्टा भी लिए दिखीं। एक तस्वीर में विक्की, कटरीना और उनकी मां को साथ में देखा जा सकता है तो वहीं दूसरी तस्वीर में कपल पुजारी जी से भगवान गणेश की प्रतिमा प्राप्त करता दिखा।
 

Akshay Kumar: क्या अक्षय कुमार ने छोड़ दी आनंद एल राय की 'गोरखा'? निर्माता ने खुद बताई पूरी सच्चाई

विज्ञापन

3 of 4
सिद्धिविनायक मंदिर में कटरीना और विक्की कौशल - फोटो : social media
इन तस्वीरों में कटरीना के अंदाज ने फैंस का दिल लूट लिया है। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "ग्रेट लंदन में रहकर भी संस्कार जिंदा हैं वाह।" वहीं दूसरे ने लिखा, "बॉलीवुड की आज तक की बेस्ट, बेस्ट और ओनली बेस्ट जोड़ी, विक्की और कटरीना हम आपसे प्यार करते हैं।" बाकी यूजर्स भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं और कटरीना की सादगी  देख तारीफें करते दिख रहे हैं।


विज्ञापन

4 of 4
विक्की और कटरीना - फोटो : social media
बात करें वर्क फ्रंट की तो कटरीना कैफ सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगी, जिसे 10 नवंबर 2023 को रिलीज किया जाएगा। वहीं विक्की कौशल मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म 'सैम मानेकशॉ' में नजर आएंगे। यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। इसके अलावा अभिनेता लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म में भी दिखाई देने वाले हैं। 
 

Bigg Boss 16: शनिवार का वार में सलमान खान ने उड़ाईं टीना दत्ता की धज्जियां, शालीन से रिश्ते पर मांगा जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें