छोटे और बड़े परदे पर किसी-किसी एक्ट्रेस और मॉडल्स के लिए करियर बनाना बहुत ही भारी पड़ जाता है, क्योंकि इस दौरान कई छेड़छाड़ जैसे अपराध का शिकार भी हो जाती है।अंग्रेजी वेबसाइट लाइव मिंट की खबर के अनुसार बॉलीवुड में ऐसे ही कुछ नामी स्टार्स रहे हैं जो रेप और छेड़छाड़ के चलते जेल की हवा खा चुके हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
विज्ञापन
2 of 8
अभिजीत भट्टाचार्य
- फोटो : file photo
बॉलीवुड के पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य छेड़छाड़ के आरोप में फंस चुके हैं। उन पर एक लड़की ने दुर्गा पूजा समारोह में उसके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और एफआईआर भी की थी।
टीवी एक्टर विशाल ठक्कर पर भी एक टीवी एक्ट्रेस का बलात्कार करने का आरोप लगा था। एक्ट्रेस का आरोप था कि विशाल ने उस दौरान उसका रेप किया जब वह अपनी दोस्त के घर रुकी हुई थीं। बता दें कि ये दोनों कई बार साथ भी देखे जा चुके थे। हालांकि बाद में मामला फर्जी निकला।
4 of 8
अंकित तिवारी
- फोटो : file photo
सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 में ब्लॉकबस्टर सॉन्ग 'सुन रहा है ना तू रो रहा हूं मैं' को अपनी आवाज देने वाली गायक अंकित तिवारी को भी पुलिस रेप के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। अंकित पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि वे एक साल से उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे।
विज्ञापन
5 of 8
Shiney Ahuja
- फोटो : file photo
फिल्म गैंगस्टर से लोगों की नजरों में आए एक्टर शाइनी आहूजा को नौकरानी का रेप करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। नौकरानी का आरोप था कि शाइनी ने उसका रेप किया और शिकायत न करने की धमकी भी दी। शाइनी ने पहले इन आरोपों को नकारा लेकिन बाद में गहन पूछताछ के बाद अपना अपराध कबूल कर लिया था। उन्हें जेल भी हुई थी।
विज्ञापन
6 of 8
shamak
- फोटो : file photo
मशहूर कोरियोग्राफर शामक डावर पर उन्हीं की दो डांस क्लास छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। रिपोर्ट के मुताबिक शामक कई सालों तक दोनों को गलत तरीके से छूते रहे। शामक ने इन आरोपों को झूठा बताया और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
फैशन जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक मधुर भंडारकर पर भी मॉडल प्रीति जैन को लीड हीरोइन बनाने का झांसा देकर उसका रेप करने का आरोप लगा था। लेकिन कोर्ट में ये आरोप साबित ना हो पाने के चलते वह छूट गए।
इस लिस्ट में एक्टर आदित्य पंचोली का भी नाम शामिल है। उनपर अपनी 15 साल की नौकरानी का बलात्कार करने का आरोप था। दरअसल, आदित्य ने उस नौकरानी को एक्ट्रेस बनाने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। बता दें कि नौकरानी बालिग नहीं थी इसलिए आदित्य पर रेप का चार्ज लगा था।