बॉलीवुड सुंदरियों और विदेशी छोरों के बीच रोमांस और शादी का सिलसिला कोई नई बात नही है। बॉलावुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। प्रियंका ने निक से शादी करके यह साबित कर दिया कि प्यार कभी भी किसी से हो सकता है। दोनों ने 2 दिसंबर को क्रिश्चियन तथा 3 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है। वहीं हम आपको बता दें कि प्रियंका पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने विदेशी छोरे के साथ शादी की है।