सारा अली खान के करियर का सबसे बड़ा दिन जल्द आने वाला है । 7 दिसंबर को सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज होने जा रही है । इस फिल्म में सारा, सुशांत सिंह के साथ लीड रोल करती नजर आएंगी । फिल्म को डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने निर्देशित किया है । फिल्म में 'केदारनाथ' की खूबसूरत वादियों के अलावा तबाही का मंजर दिखाया जाएगा । आइए जानते हैं वो 5 कारण जो 'केदारनाथ' को आजकल की फिल्मों से अलग बनाती है ।
विज्ञापन
2 of 6
kedarnath
केदारनाथ के पवित्र धाम के शानदार दृश्यों के साथ ये फिल्म एक हिंदू लड़की और एक मुस्लिम लड़के के बीच इंटर फेथ रोमांस को बताती है। उत्तराखंड में 2013 में आई बाढ़ का बैकड्रॉप इस फिल्म की कहानी को सपोर्ट देता है, जिसे देखकर आपकी आंखों में त्रासदी की वो तस्वीरें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 6
kedarnath
फिल्म का नायक है एक मुसलिम पिट्ठू यानी मंसूर जो केदारनाथ में श्रद्धालुओं को बांस की बनी टोकरी में बैठाकर पीठ पर लादकर यात्रा करवाता है। ऐसी ही उसकी एक कस्टमर है अमीर हिंदू लड़की, मुकु जो केदारनाथ धाम तक तीर्थ यात्रा करने जाती है। दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। जैसे-जैसे उनका रिश्ता बढ़ता है उनको कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
4 of 6
kedarnath
'काय पो छे', 'एम.एस.धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से काफी तारीफ पा चुके सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में मुसलिम पिट्ठू का रोल अदा करेंगे और सारा अली खान जो इस फिल्म के साथ डेब्यू करने जा रहीं हैं, अमीर हिंदू लड़की का रोल अदा करेंगी।
विज्ञापन
5 of 6
kedarnath
'रॉक ऑन', 'काय पो छे' और 'फितूर' जैसी चर्चित फिल्में देने के बाद अभिषेक कपूर की ये फिल्म 'केदारनाथ' इस साल रोमांटिक और मोस्ट अवेटेड ड्रामा फिल्म है। बता दें कि अभिषेक कपूर अपने करियर के शुरुआती दौर में, 'उफ़ ये मोहब्बत' और 'शिकार' जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम कर चुके हैं।
'केदारनाथ' फिल्म 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ की बैकड्रॉप पर बनी फिल्म है। इस प्राकृतिक त्रासदी ने इलाके में सब कुछ तहस-नहस कर दिया था और केवल केदारनाथ मंदिर बचा था। ये फिल्म सैफ अली खान की बेटी सारा की पहली फिल्म है। इस फिल्म को लव जिहाद जैसे विवादों के अलावा प्रोड्यूसर्स के आपसी झगड़ों का भी सामना करना पड़ा है। फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सारा अली खान की हर तरफ चर्चा है। इस फिल्म का बजट 45 करोड़ के आस पास बताया जा रहा है।