फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बैन हैं ये 4 एक्स्ट्रा बोल्ड फिल्में, देखनी है इनमें से कोई भी फिल्म तो यहां जाना पड़ेगा

Sun, 22 Apr 2018 07:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड में हर तरह की फिल्म देखने को मिलती है लेकिन फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद ही थिएटर में देखा जाता है। मगर इनमें से कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जिन्हें भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। बहरहाल, इन 4 बोल्ड फिल्मों को आप यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं। आइए जानते हैं कौनसी हैं ये चार फिल्म...
विज्ञापन

अनफ्रीडम

2 of 5
Bold Film
इस कड़ी में पहली फिल्म आती है 'अनफ्रीडम'। बता दें कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर इसलिए रोक लगा रखी है क्योंकि यह फिल्म दो लड़कियों के संबंधो पर आधारित फिल्म है। फिल्म में इतने संवेदनशील सीन्स हैं कि यह परिवार में बैठकर नहीं देखी जा सकती। लेकिन आप इस फिल्म को यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं। यह फिल्म 2015 में मई के महीने में रिलीज होनी थी। इस फिल्म को राज अमित कुमार ने डायरे्क्ट किया था। 
विज्ञापन

बेंडिट क्वीन

3 of 5
Bold Film
फिल्म बैंडिट क्वीन की चर्चा तो आज भी पूरे बॉलीवुड में है। यह फिल्म एक ऐसी औरत की कहानी पर आधारित है जिसकी समाज के कई लोगों ने आबरू लूटी और इस हादसे के बाद वह महिला फूलन देवी के रूप में चंबल घाटी में डाकू बनकर अपना बदला लेने लगी थी। 

कामसूत्र

4 of 5
Bold Film
फिल्म कामसूत्र 3डी में कामुक दृश्य की भरमार होने की वजह से इसे सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी ही नहीं दी और यह फिल्म यूट्यूब पर ही सिमट कर रह गई। फिल्म 2013 में रिलीज होनी थी और इसे रुपेश पॉल ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूआरएफ प्रोफेसर

5 of 5
Bold Film
फिल्म यूआरएफ प्रोफेसर को भी बोल्ड दृश्यों की वजह से सेंसर बोर्ड से हरी झंडी नहीं मिल पाई। इस फिल्म में फेमस एक्टर शर्मन जोशी के अलावा मनोज पहवा और अनंत माली जैसे एक्टर भी थे। फिल्म साल 2001 में रिलीज होनी थी। फिल्म के निर्माता पंकज आडवानी थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें