फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्चे से दिखने वाले इन 10 एक्टर्स ने बनाई हल्क जैसी बॉडी, नंबर 9 तो बना सबका फेवरेट

Wed, 29 May 2019 09:06 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
bollywood actors - फोटो : social media
फिल्मों में अपने रोल के लिए बॉलीवुड स्टार्स क्या-क्या नहीं करते। कहानी की मांग के हिसाब से स्टार्स को वैसे दिखने के लिए अपने शरीर पर बहुत काम करना पड़ता है। कभी उन्हें करैक्टर के लिए वजन बढ़ाना पड़ता है तो कभी वो अपना वजन घटाकर कम उम्र के दिखने लगते हैं। चलिए आज आपको बताते हैं उन स्टार्स के बारे में जो पहले कभी कमजोर से दिखते थे लेकिन आज उनकी बॉडी देखकर लोगों को भरोसा नहीं होता।
विज्ञापन

2 of 11
आर माधवन - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर आर माधवन का 1 जून को अपना जन्मदिन मनाएंगे। माधवन ने फिल्म थ्री इडियट्स के लिए अपना वजन काफी घटाया था। वहीं जब उनकी फिल्म साला खड़ूस रिलीज हुए थी तो उन्होंने काफी बॉडी बना ली थी। 
विज्ञापन

3 of 11
शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान जोर शोर से खबरों में आए थे जब उन्होंने फिल्म ओम शांति ओम के लिए 6 पैक ऐब्स बनाए थे। हालाकि शाहरुख फिल्मों के लिए अपनी बॉडी पर ज्यादा काम नहीं करते हैं। इसके अलावा शाहरुख ने रा.वन और हैप्पी न्यू ईयर के लिए भी काफी बॉडी बनाई थी।

4 of 11
फरहान अख्तर - फोटो : social media
फरहान अख्तर अपने स्टाइल या लुक्स से ज्यादा अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म भाग मिल्खा भाग के लिए जब अच्छी खासी फिट बॉडी बनाई तो वो देखने लायक था।
विज्ञापन

5 of 11
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : social media
सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर, एक था विलेन और हंसी तो फसी में साधारण ही दिख रहे थे। लेकिन फिल्म ब्रदर्स के लिए उन्होंने जो वजन बढ़ाया और कसा शरीर बनाया, वो काबिल-ए-तारीफ था।
विज्ञापन

6 of 11
आमिर खान - फोटो : social media
ठीक ठाक शरीर वाले आमिर खान को फिल्म गजनी के लिए 8 पैक ऐब्स बनाने पड़े थे। इसके साथ ही उन्होंने 3 इडियट्स, तलाश और पीके जैसी फिल्मों के लिए वजन घटाया था। फिर उन्होंने दंगल के लिए वजन बढ़ाया था।
विज्ञापन

7 of 11
अभिषेक बच्चन - फोटो : social media
अभिषेक बच्चन तो वैसे फिट एक्टर हैं लेकिन उन्होंने फिल्म गुरू के लिए वजन बढ़ाया था और थोड़े मोटे दिख रहे थे।

8 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : social media
शाहिद कपूर जब फिल्म जगत में आए थे तो इश्क विश्क, किस्मत कनेक्शन जैसी फिल्मों में उनकी बॉडी नॉर्मल थी। शाहिद ने फिल्म कमीने में अपने शरीर पर जबरदस्त मेहनत की। तब से शाहिद अपने फिगर पर पूरा ध्यान देते हैं।

9 of 11
प्रभाष - फोटो : social media
बाहुबली में लीड रोल निभाने वाले प्रभास को भी इस फिल्म के लिए खास मेहनत करनी पड़ी थी और पूरे एक साल तक उन्होंने ऐसी बॉडी के लिए स्पेशल तरीके से कसरत की थी।

10 of 11
सलमान खान - फोटो : social media
बात स्मार्ट बॉडी की हो तो सलमान खान का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है लेकिन एक वो वक्त भी था जब सलमान भी पतले दुबले से दिखते थे। जैसे कि फिल्म मैंने प्यार किया, सनम बेवफा, अंदाज अपना अपना में। लेकिन उन्होंने अपनी बॉडी पर काम किया और कमाल का शरीर बनाया। बॉलीवुड के कई एक्टर्स को वो इसकी ट्रेनिंग दे चुके हैं।
विज्ञापन

11 of 11
अजय देवगन - फोटो : social media
अजय देवगन की बहुत पुरानी फिल्मों की बात छोड़ दें तो पिछले कुछ सालों से वे भी अच्छी बॉडी वाले हीरो में गिने जाते हैं। लेकिन फिल्म सिंघम के लिए उन्होंने अपने शरीर पर और ज्यादा ध्यान दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें