फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Item Numbers: एक आइटम नंबर के करोड़ों चार्ज करती हैं ये हसीनाएं, जानें मलाइका से लेकर प्रियंका तक की फीस

Mon, 03 Apr 2023 06:39 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मों में आइटम नंबर की मांग को बढ़ता देख बॉलीवुड की 'ए लिस्टर' हसीनाओं ने भी इस पर जलवा बिखेरा है। ये एक्ट्रेसेस एक आइटम नंबर के करोड़ों में फीस चार्ज करती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
आइटम नंबर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर की प्रथा दशकों से चली आ रही है। एक आइटम नंबर फिल्म में जान डाल देता है, साथ ही इससे दर्शकों को रिझाना भी काफी आसान हो जाता है। वहीं, मूवी में तेजी से बढ़ते आइटम गानों की डिमांड देखते हुए इंडस्ट्री की 'ए लिस्टर' हसीनाएं भी इन पर अपना दमखम दिखा चुकी हैं। इतना ही नहीं बदलते समय के साथ आइटम नंबर के लिए एक्ट्रेसेस की फीस की मांग भी बढ़ती जा रही है। आपने प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर तक को स्पेशल सॉन्ग में अपनी अदाओं का जादू चलाते देखा होगा। इसी को लेकर आपके दिमाग में यह भी आता होगा कि ये डीवा इन गानों पर डांस करने के लिए कितने रुपये चार्ज करती हैं, तो आइए आपको इसकी जानकारी डिटेल में देते हैं-
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। साथ ही एक्ट्रेस आइटम नंबर में भी अपनी अदाओं का जादू चला लोगों को घायल करती रही हैं। गौरतलब हो कि करीना ने फेविकॉल , हलकट जवानी और छम्मक-छल्लो जैसे गानों पर शानदार डांस किया है। वहीं, बेबो के ये गाने आज भी हर पार्टी का हिस्सा बनते हैं। खैर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि करीना कपूर आइटम नंबर करने वाली इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं। बेबो एक आइटम नंबर का पांच करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी ने इंडस्ट्री को कई पॉपुलर आइटम नंबर दिए हैं, जिनमें बेबी डॉल, देसी लुक और लैला मैं लैला शामिल हैं। बताते चलें कि जब सनी ने फिल्मों में आइटम नंबर करना शुरू किया था तब वह एक गाने के महज 25 लाख रुपये चार्ज करती थीं, लेकिन अब उन्होंने इसे बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये कर दिए हैं।  

4 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की 'मुन्नी' मलाइका अरोड़ा का तो आइटम नंबर में कोई मुकाबला ही नहीं है। 'अनारकली' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे गानों पर लटके-झटके दिखा चुकीं मलाइका की गिनती भी बॉलीवुड की महंगी आइटम नंबर करने वाली हसीनाओं में होती है। मलाइका अपने टैलेंट के दम पर आज एक गाने के एक करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ का टैलेंट ही है कि उन्होंने विदेश से आकर हिंदी सिनेमा जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है। कटरीना ने शाहरुख खान से लेकर सलमान खान जैसे सितारों के साथ काम किया है। कटरीना ने सबसे पहले सलमान खान की फिल्म‘बॉडीगार्ड’ के टाइटल ट्रैक को करने के लिए 50 लाख रुपये चार्ज किए थे। वहीं, जब हसीना ने 'चिकनी चमेली' पर डांस किया तो चारों तरफ तहलका मच गया। आइटम नंबर में अपनी पॉपुलैरिटी को देखते हुए कटरीना ने अपनी फीस बढ़ाकर ढाई करोड़ रुपये कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा आज अपनी मेहनत के दम पर ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। यूं तो एक्ट्रेस अब आइटम नंबर में कम ही नजर आती हैं, लेकिन यह बात सच है कि फैंस उन्हें इन नंबर्स में देखना काफी पसंद करते हैं। 'पिंकी है पैसे वालों की' गाने पर ठुमके लगाकर प्रियंका ने लोगों को इस कदर दीवाना बना दिया कि हर तरफ यही गाना बजने लगा। वहीं, आपको बता दें कि प्रियंका एक आइटम नंबर के लिए 3-4 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें