बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए सेलेब्स जी-जान एक कर देते हैं। सेलेब्स जब बॉलीवुड में अपना करियर सफल बना लेते हैं, तब वह अपनी जिंदगी में शादी के बारे में सोचते हैं। इन दिनों कई सेलेब्स का मानना है कि शादी कर लेने से उनके करियर ग्राफ पर असर पड़ सकता है, लेकिन इंडस्ट्री में कई सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही शादी कर ली थी और बॉलीवुड में आने के बाद खूब नाम कमाया। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में, जिन्होंने बॉलीवुड में आने से पहले ही अपना घर बसा लिया था।