फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई था वेटर तो किसी ने की बस कंडक्टर की नौकरी, जानिए अमिताभ से लेकर अक्षय तक के संघर्ष की कहानी

Wed, 16 Dec 2020 11:12 AM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
इन सितारों के संघर्ष की कहानी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार ऐसे नाम बन चुके हैं, जो हर किसी की जुबान पर रहते हैं। इन सितारों को अपना नाम बनाने में भले ही वक्त लगा हो लेकिन इन्होंने अपने करियर में हर वो मुकाम पाया है, जिसकी कोई कलाकार कल्पना करता है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इन कलाकारों ने काफी मेहनत है, ये बात हर कोई नहीं जानता कि फिल्मों में काम करने से पहले इन हस्तियों में से कोई बस कंडक्टर का काम करता था तो कोई किसी रेस्टोरेंट में वेटर था।
विज्ञापन

2 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram: amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन को कौन नहीं जानता है। बॉलीवुड के शहंशाह और अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अमिताभ बच्चन कभी किसी शिपिंग कंपनी में एग्जीक्यूटिव का काम किया करते थे। अमिताभ बच्चन को उनकी भारी आवाज होने की वजह से कई बार काम नहीं मिलता था लेकिन आज वही आवाज लोगों को अपना दीवाना बनाती है। अमिताभ बच्चन ने अपने करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्में की हैं, जिसमें जंजीर, शोले, दीवार शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
रजनीकांत
दक्षिण सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत की फिल्म देखने के लिए भले ही लोग टिकट की लंबी-लंबी लाइनों में लगे हो लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब रजनीकांत खुद बस में टिकट बांटा करते थे। फिल्मों में काम करने से पहले रजनीकांत बंगलूरू ट्रांसपोर्ट सर्विस में कंडक्टर का काम किया करते थे। 1973 में रजनीकांत में एक्टिंग में डिप्लोमा करने के लिए मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में आवेदन किया था। इसके बाद रजनीकांत को तमिल फिल्म में ब्रेक मिला था, रजनीकांत को पद्मश्री और पद्मभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

4 of 10
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में धर्मेंद्र का पंजाब से मुंबई तक का सफर आसान नहीं था। मुंबई आकर धर्मेंद्र ने कई दिनों तक एक ड्रिलिंग फर्म में काम किया, जहां उन्हें 200 रुपये मिलते थे। मुंबई में रहने का ठिकाना ना होने की वजह से धर्मेंद्र गैरेज में ही अपनी रात गुजारते थे। अभिनेता ने लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल किया, जिसके बाद 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरा फिल्म में उन्हें डेब्यू करना का मौका मिला।
विज्ञापन

5 of 10
शाहरुख खान - फोटो : instagram: iamsrk
बॉलीवुड के बादशाह और बाजीगर कहे जाने वाले शाहरुख खान का संघर्ष भी कम नहीं रहा है। शाहरुख खान मात्र 1,500 रुपये लेकर दिल्ली से मुंबई आए थे लेकिन रहने का ठिकाना ना होने की वजह से रेलवे पर ही अपनी रातें गुजारते थे। संघर्ष के दिनों में अभिनेता ने कॉन्सर्ट में अटेंडेंट का भी काम किया है। वहीं 1994 में आई फिल्म कभी हां कभी ना की टिकट तक बेची हैं। फिल्मों में आने से पहले शाहरुख खान कई प्ले में काम कर चुके थे, जहां उनकी एक्टिंग को लेकर कई बार सराहना की गई। 
विज्ञापन

6 of 10
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
ये बता सब जानते हैं कि अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर से पहले रेस्टोरेंट में वेटर और शेफ के तौर पर काम किया है। इसके अलावा अक्षय कुमार मार्शल आर्ट्स के भी ट्रेनर रह चुके हैं। 1990 के दशक में अक्षय कुमार ने कई एक्शन फिल्मों में काम किया है, जिसमें उन्होंने खुद ही अपने खतरनाक स्टंट किए। 
विज्ञापन

7 of 10
बोमन ईरानी - फोटो : amar ujala
बोमन ईरानी को उनके अभिनय के चलते हर कोई जानता है। बोमन ईरानी ने डॉन, मुन्ना भाई एमबीबीएस, थ्री इडियट्स जैसी फिल्मों में काम करके ये साबित कर दिया कि वो हर तरह के किरदार कर सकते हैं। हालांकि बोमन ईरानी के पिता का निधन काफी जल्दी हो गया था, जिस वजह छोटी उम्र में ही बोमन को अपनी मां के साथ मिलकर बेकरी संभालनी पड़ी। इसके बाद मां की मदद करने के लिए बोमन ने मुंबई के बड़े होटल ताजमहल पैलेस एंड टॉवर में बतौर वेटर और रूम सर्विस अटेंडर का काम करना शुरू किया। अपने बचत से वो थिएटर में शामिल हो गए और धीरे-धीरे एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 

8 of 10
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
कंगना रनौत ने साल 2005 में गैंगस्टर फिल्म से अपना करियर शुरू किया था, हालांकि उनका फिल्मी करियर मुश्किलों से भरा था। कंगना के घर वाले चाहते थे कि वो डॉक्टर बनें लेकिन उनके दिल और दिमाग में एक्टिंग का भूत सवार था, जिस वजह से उन्होंने 16 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया और मुंबई चली आईं। यहां आकर कंगना ने कई दिनों तक रोटी और अचार खाकर ही अपना गुजारा किया। इसके बाद मॉडलिंग और थिएटर में कंगना में अपनी किस्मत आजमाई।

9 of 10
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संघर्ष के मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी काफी मुश्किलों का सामना किया है। अपन संघर्ष के दिनों में नवाज ने डेढ़ साल तक वॉचमैन और केमिस्ट का काम किया था। हरिद्वार में काम करने के बाद नवाज दिल्ली पहुंचे और यहां थिएटर में अपनी किस्मत आजमाई। 1990 में नवाज ने आमिर खान की फिल्म सरफरोश में एक छोटा सा रोल किया था। हालांकि लंबे समय के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बेहतरीन फिल्मों में काम करने का मौका मिला। 
विज्ञापन

10 of 10
अरशद वारसी
मुन्नाभाई एमबीबीएस, गोलमाल और हंगामा जैसी कॉमेडी फिल्मों में काम करने वाले अरशद वारसी कभी घर-घर जाकर सामान बेचने का काम किया करते थे। फिल्मी में काम करने से पहले अरशद वारसी सेल्समैन का काम किया करते थे। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल मिले लेकिन बाद में अच्छी औप बेहतरीन फिल्मों में अरशद वारसी को काम करने का मौका मिला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें