फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी ने साझा की बेटे की पहली तस्वीर, इस तरह प्यार से गोद में थामे आईं नजर

Wed, 16 Dec 2020 11:09 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Instagram
मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अक्सर चर्चा में रहती हैं। सपना ने कुछ महीने पहले ही अपने बेटे को जन्म दिया है। ये खबर सुनकर उनके चाहने वालों के भी होश उड़ गए थे। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि सपना ने बेटे को जन्म दिया है वो इसलिए क्योंकि सपना ने अपनी शादी के बारे में ही खुलासा नहीं किया था। वहीं अब हाल ही में सपना ने अपने बेटे के साथ पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Instagram: @itssapnachoudhary
सपना का हर फैन उनके बेटे की एक तस्वीर देखना चाहता है। तो अब एक्ट्रेस ने भी फैंस के इस इंतज़ार को खत्म कर दिया है। सपना के बेटे की झलक देखने को तरस रहे लोगों के लिए अब सपना ने बेटे की एक तस्वीर साझा की है। ये पहली बार है जब सपना ने अपने बेटे की कोई तस्वीर फैंस के साथ साझा की है।
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Instagram- @itssapnachoudhary
सपना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सपना अपने बेटे को गोद में लिए खड़ी हुई हैं। तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा'।
 

4 of 5
सपना चौधरी अपने बेटे और पति के साथ - फोटो : amar ujala
सपना की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फोटो में सपना का बेटा उनके कंधे से लिपटकर सोया हुआ है और सपना ने भी बहुत प्यार से उसे अपने ऊपर सुला रखा है। हालांकि इस तस्वीर में उनके बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा है। सपना की इस तस्वीर पर उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर उनके ऊपर प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति वीर साहू के साथ सपना चौधरी - फोटो : Instgram: @itssapnachaudhary
गौरतलब है कि सपना ने हरियाणवी सिंगर, राइटर और मॉडल वीर साहू से जनवरी में कोर्ट मैरिज कर ली थी। ये शादी बेहद सादगी के साथ हुई थी जिस वजह से इसकी भनक किसी को भी नहीं लगी। इस शादी का खुलासा तब हुआ जब सपना ने बेटे को जन्म दिया। सपना ने शादी के बाद वीर के साथ अपनी पहली फोटो करवाचौथ के मौके पर शेयर की थी।

पढ़ें: 'जब कोई प्यार में होता है, तो कोई सही गलत नहीं होता', पढ़ें बॉलीवुड के चुनिंदा रोमांटिक डायलॉग्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें