मां कहने के लिए तो बस एक शब्द है, लेकिन आपको इसमें पूरी दुनिया मिल जाती है। एक मां अपनी जिंदगी का एक-एक पल अपने बच्चों के नाम कर देती है। वह अपने सारे दुख-दर्द भूलकर अपने बच्चों की खुशी के लिए कुछ भी कर गुजरती है। मां को भगवान का दर्जा दिया गया है। कहा जाता है कि भगवान हर जगह मौजूद नहीं हो सकते हैं, इस वजह से उन्होंने मां को बनाया। वैसे तो मां को समर्पित करने के लिए 365 दिन भी कम हैं, लेकिन मई के हर दूसरे रविवार को मां के लिए खासतौर पर मदर्स डे मनाया जाता है। हिंदी सिनेमा में भी मां पर कई फिल्में बन चुकी हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने से बड़े उम्र के एक्टर की मां का रोल निभाया है। आइए एक नजर डालते हैं इन अभिनेत्रियों पर...