फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: पहली फिल्म हिट देने के बाद भी इन अभिनेत्रियों को इंडस्ट्री में नहीं मिली कामयाबी, अब कर रही हैं ये काम

Fri, 24 Sep 2021 09:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इन एक्ट्रेस को बॉलीवु़ड में नहीं मिला काम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए यूं तो कई कलाकार अपनी किस्मत आजमाते हैं। इनमें से बहुत से कलाकार ऐसे भी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म से शानदार एंट्री कर दर्शकों से वाहवाही लूटी। हालांकि, इसके बाद भी वह फिल्मी दुनिया में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। हिंदी सिनेमा में ऐसी कई अदाकाराएं शामिल हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स के साथ की, लेकिन फिर भी सफलता उनके हाथ नहीं लगी। आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जो फिल्म इंडस्ट्री में पहली हिट फिल्म देने के बाद भी बड़े पर्दे से गायब ही रहीं।

 

सोनल चौहान

सुपरहिट फिल्म जन्नत से अपना डेब्यू करने वालीं सोनल चौहान इस फिल्म की सफलता के बाद भी बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाईं। इमरान हाश्मी के साथ नजर आईं सोनल इंडस्ट्री में लंबी पारी नहीं खेल सकीं। इस फिलम् के बाद वह इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म  बुड्डा होगा तेरा बाप में नजर आईं। लेकिन, यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। इसके बाद से ही सोनल धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूर हो गईं। 

 

 

विज्ञापन

2 of 7
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा गुप्ता

इमरान हाशमी के ही साथ फिल्म 'जन्नत 2' से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं ईशा गुप्ता भी इंडस्ट्री में कछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाईं। उन्होंने साल 2007 में फेमिना मिस इंडिया में भाग लिया था। इसके अलावा ईशा को मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी मिल चुका है। पहली फिल्म के बाद यूं तो ईशा ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई। फिलहाल ईशा फिल्मों में कम ही दिखती हैं।

विज्ञापन

3 of 7
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की सबसे फिट और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का हैं। शमिता ने साल 2000 में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स के साथ फिल्म 'मोहब्बतें' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था । हालांकि, पहली फिल्म इतनी बड़ी हिट होने के बाद भी उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं मिला। हाल ही में शमिता रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं थी। जिसके बाद अब जल्द ही बिग बॉस 15 का हिस्सा बनेंगी।

4 of 7
प्रीति झंगियानी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति झंगियानी

फिल्म 'मोहब्बतें' से अपना करियर शुरू करने वाली प्रीति झंगियानी के किरदार को फिल्म में हर किसी ने पंसद किया था। लेकिन कई फिल्मों के बाद भी उनका करियर चल नहीं पाया। इसके बाद साल 2008 में प्रीति ने एक्टर और मॉडल परवीन डबास से शादी कर ली।

विज्ञापन

5 of 7
ग्रेसी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रेसी सिंह

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लगान' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली ग्रेसी सिंह की पहली फिल्म सुपरहिट होने के बाद ग्रेसी को फिल्म मुन्ना भाई एम बी बी एस में लीड रोल का मौका मिला और ये फिल्म भी सुपरहिट रही। लेकिन, इन दोनों फिल्मों के अलावा उनकी कोई भी फिल्म सफल नहीं हो सकी। इसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अब वह टीवी सीरियल में काम करती हैं।

विज्ञापन

6 of 7
स्नेहा उलाल - फोटो : सोशल मीडिया

स्नेहा उलाल

बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय की डुप्लीकेट के नाम से मशहूर स्नेहा उलाल ने इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। हालांकि, उन्हें बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं मिला। वह सलमान खान के भाई सोहेल खान की फिल्म 'आर्यन' में भी मुख्य किरदार निभातीं नजर आईं। बाद में तबीयत खराब होने की वजह से स्नेहा ने फिल्मों से दूरी बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

किम शर्मा

किम शर्मा ने भी फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। हालांकि, उन्हें इंडस्ट्री में सफलता हाथ नहीं लगी। उन्हें आखिरी बार साल 2009 में फिल्म 'मघधीरा' में देखा गया था, जिसमें उनका कैमियो रोल था। किम हाल ही में टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में थीं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें