तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती नजारे हम क्या देखें...बात तो यही है कि जब किसी के चेहरे पर दिल अटक जाता है तो फिर किसी और चीज में दिलचस्पी नहीं रहती। मनोरंजन जगत में ऐसे चेहरों की तो भरमार है जिन्हें देखकर दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। बॉलीवुड में शुरू से ही बहुत से खूबसूरत अभिनेता और अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा के साथ साथ अपने लुक्स को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। बात चाहे शाहरुख खान, सलमान खान ऋतिक रोशन की हो या फिर वरुण धवन, रणवीर सिंह या फिर रणबीर कपूर की, लड़कियां इन सितारों की दीवानी हैं।
इन सितारों के लुक्स पर फिदा थीं लड़कियां
हालांकि आज हम आपको गुजरे जमाने के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताएंगे जिनके लुक्स को लेकर लड़कियों के बीच एक अलग ही किस्म का क्रेज देखने को मिलता था। उनकी दीवानगी के ऐसे ऐसे किस्से हैं जिनके बारे में जानने में फैंस को दिलचस्पी रहती है। तो चलिए आपको बताते हैं गुजरे जमाने के उन हैंडसम सितारों के बारे में।