फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actresses: 'ये उन दिनों की बात है...' 90 के दशक में इन अभिनेत्रियों ने किया छोटे पर्दे पर राज

Sat, 01 Apr 2023 09:16 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला
90 के दशक में मंदिरा बेदी से लेकर शिखा स्वरूप तक ऐसी कईं टेलीविजन अभिनेत्रियां हुईं, जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों को दिवाना बना दिया था। उस दौरान इन एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे पर सिर्फ राज ही नहीं किया बल्कि लोगों के दिलों में बस गईं। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से टीवी की उन हसीनाओं के बारे में बात करेंगे जिन्होंने 90 के दशक में टीवी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था, जिन्होंने अपनी अदाकारी से कभी दर्शकों को रुलाया तो कभी हंसाया। इस लिस्ट में कईं बड़े नाम शामिल हैं। तो चलिए शुरू करते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
मंदिरा बेदी
टीवी शो शांति से घर घर में अपनी पहचान बनाने वाली मंदिरा बेदी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 1994 में मंदिरा का ये टीवी शो लोगों का काफी पसंद आया था। मंदिरा ने इस शो में एक सशक्त महिला का किरदार निभाया था, जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। टीवी के साथ ही मंदिरा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हाथ आजमाया और अपने बेहतरीन काम से वाहवाही लूटी। उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 90 के दशक में टीवी की दुनिया पर उन्होंने राज किया है। फिलहाल भी मंदिरा एक्टिंग में सक्रिय हैं, उन्हें कई फिल्मों और टीवी शोज में देखा जाता रहा है। वह अब भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं और पति राज कौशल के निधन के बाद उनके प्रोडक्शन हाउस को संभाल रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

रेणुका शहाणे
90 के दशक में टीवी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने भी लोगों के दिलों पर राज किया। उन्होंने दूरदर्शन के सीरियल सर्कस से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। इस सीरियल में वे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। साल 1993 से 2001 तक ये सीरियल टीवी पर दिखाया गया था। रेणुका ने टीवी के साथ ही फिल्मों में भी काम किया है। रेणुका अब एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी हाथ आजमा रही हैं।


यह भी पढ़ें: पहले समझिए यूनाइटेड कच्चे का मतलब, फिर समझिए कबूतरबाजी की ये परदेसी कहानी

4 of 6
श्वेता क्वात्रा - फोटो : Social Media
श्वेता क्वात्रा
श्वेता क्वात्रा ने 'कहानी घर घर की' से पॉपुलैरिटी हासिल की। इसके बाद उन्होंने 'घर एक मंदिर', 'रिश्ते', 'कुसुम' जैसे कई शो में काम किया. उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। आखिरी बार वह फिल्म 'रामसेतु' में दिखाई दीं। उन्होंने एक्टर मानव गोहिल से शादी की है।
विज्ञापन

5 of 6
साक्षी तंवर - फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी तंवर
टीवी शो ललिया से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस साक्षी तंवर किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अलबेला सुर मेला में उन्होंने होस्टिंग की, और फिर उन्होंने टीवी शो कहानी घर घर की में काम किया, जिससे उन्हें पहचान मिली। कहानी घर घर की में साक्षी के अभिनय को खूब सराहा गया। इसके अलावा देवी और कुटुंब जैसे शो भी उन्होंने काम किया है। इन सबके बीच साक्षी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अब साक्षी टीवी और फिल्म की दुनिया में काफी एक्टिव हैं और कई अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: रानी चटर्जी ने शिव तांडव से किया सभी को हैरान, वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का विकराल रूप
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिखा स्वरूप - फोटो : social media
शिखा स्वरूप
90 के दशक में 'चंद्रकांता' बनीं एक्ट्रेस शिखा स्वरूप को भला कौन नहीं जानता। उस दौरान इस टीवी शो का हर कोई दिवाना था, अपना काम छोड़कर लोग चंद्रकांता देखते थे। जिनके घर टीवी नहीं होता था तो वो लोग पड़ोसियों के यहां जाकर देखते थे। दूरदर्शन पर आने वाला यह शो साल 1994 से 1996 तक ऑन एयर हुआ। इसके बाद, इसे कई बार फिर से ऑन एयर किया गया। चंद्रकांता में दिखाई देने वाले किरदार लोगों के दिलों में बस गए थे। इस शो को लोगों का खूब प्यार मिला। चंद्रकांता के किरदार में शिखा स्वरूप हर किसी की पसंद बन गई थीं। क्या बच्चा, क्या बुजुर्ग हर किसी का शिखा को प्यार मिला। शिखा ने साल 1998 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया था। टीवी शोज के साथ उन्होंने मॉडलिंग भी की। लेकिन वह पिछले कई सालों से इंडस्ट्री से गायब हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें