फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 में 'तारक मेहता' के डॉ हाथी से पहले ये 6 स्टार्स गवां चुके जान, इसकी मौत पर रोया था पूरा देश

Mon, 09 Jul 2018 05:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
dr hathi
साल 2018 में कई टीवी और बॉलीवुड कलाकार दुनिया छोड़ चले हैं। किसी की मौत नेचुरल हुई तो कोई दिल के दौरे का शिकार हुआ। ऐसे में फेमस सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डॉ हाथी का किरदार निभाने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद भी हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। बता दें कि उनकी भी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है...ऐसे में जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जो इस साल अपनी यादें ही अपने चाहने वालों तक छोड़ गए...
Trending Videos
विज्ञापन

श्री वलल्भ व्यास

2 of 8
shrivallabh vyas
एक्टर श्री वल्लभ व्यास का इस साल सबसे पहले 7 जनवरी को देहांत हुआ। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें आमिर खान की फिल्म सरफरोश और लगान में मुख्य किरदारों में देखा गया था। व्यास की उम्र केवल 60 साल थी। 
विज्ञापन

एवा मुखर्जी

3 of 8
Bollywood
बॉलीवुड फिल्म देवदास में शाहरुख खान की दादी का किरदार करने वाली और फिल्म डिडेक्टिव नानी में नजर आईं एक्ट्रेस एवा मुखर्जी एक्टर श्री वल्लभ व्यास के देहांत के एक हफ्ते बाद 15 जनवरी को चल बसी। उनकी उम्र 88 साल की थी। 

श्रीदेवी

4 of 8
श्रीदेवी
बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी भी अचानक मौत के मुंह में समा गईं। उनकी मौत 54 साल की उम्र में कॉर्डियक अटैक से 24 फरवरी को हुई थी। दुबई में उनके अचानक हुए निधन से भारत में लोगों की सांसे थो गई थी और उनके चाहने वालों के आसूं नहीं रुक रहे थे। 
विज्ञापन

शम्मी

5 of 8
शम्मी आंटी - फोटो : self
वहीं, फिल्मों में मां के रोल करने वाली एक्ट्रेस नरगिस रबलाडी ने भी इसी साल 6 मार्च को दुनिया से अलविदा कह दिया। उनकी मौत नेचुरल थी और वह 87 साल की उम्र में चल बसी। उन्हें शम्मी के नाम से भी जाना जाता था। 
विज्ञापन

प्यारेलाल वडाली

6 of 8
प्यारेलाल वडाली - फोटो : self
वडाली ब्रदर्स पुरनचंद और प्यारे लाल वडाली सूफी के बड़े मंझे हुए गायक थे। लेकिन प्यारे लाल वडाली का इस साल 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह 75 साल के थे। 
विज्ञापन

नरेंद्र झा

7 of 8
Narendra Jha
एक्टर नरेंद्र झा को बहुत कम लोग जानते हैं। वह फिल्मों में विलेन और बड़े-बड़े बिजनेसमैन का रोल अदा किया करते थे। बता दें कि उनकी भी मौत दिल का दौरा पड़ने से इसी साल 14 मार्च को हो गई थी। वह 56 साल के थे। 
विज्ञापन

कवि कुमार आजाद

8 of 8
dr hathi
आखिर में बात करेंगे 8 जुलाई यानि कि आज फेमस टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हाथी के नाम से मशहूर कवि कुमार आजाद का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। डॉ. हाथी लंबे समय से इस शो से जुड़े हुए थे। शो में उनका किरदार काफी पसंद किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के मीरा रोड वॉकहार्ट हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें