फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुल्क’ में ऋषि कपूर के खोये सम्मान को वापस दिलाएंगी तापसी पन्नू , वीडियो आया सामने

Mon, 09 Jul 2018 04:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का चर्चित फिल्म ‘मुल्क’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सामाजिक और आतंकी गतिविधियों पर बनी इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को देखने के एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। रिलीज होती ‘मुल्क’ का यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बात करें ट्रेलर की तो इसकी शुरूआत में बनारस के उस छोटे से घर के डरे हुए माहौल को दिखाया गया है। जिसके परिवार का एक लड़का यानी प्रतीक बबर आतंकी गतिविधियों में शामिल हो जाता है। फिल्म के शानदार डायलॉग ‘मुल्क’ को और भी ज्यादा खूबसूरत फिल्म साबित कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म में तापसी पन्नू  और ऋषि कपूर के अलावा रजत कपूर,मनोज पाहवा और नीना गुप्ता जैसे शानदार कलाकार हैं। मुख्य रूप से फिल्म की कहानी उस मुस्लिम परिवार की है। जो खुद को हिंदुस्तानी साबित करने के लिए कोर्ट में केस तक लड़ता है। ‘मुल्क’ के ट्रेलर को कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म में तापसी पन्नू एक वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है जबकि निर्माता दीपक मुकुट हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बनारस और लखनऊ जैसे शहरों में की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें