फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड भी चुरा चुका है भारतीय फिल्मों की स्टोरी, शाहरुख खान की 'डर' को भी किया गया कॉपी

Wed, 04 Mar 2020 12:00 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हॉलीवुड भी चुरा चुका है भारतीय फिल्मों की स्टोरी - फोटो : ट्विटर
अक्सर आपने सुना होगा बॉलीवुड ने हॉलीवुड फिल्म का कॉपी किया। कभी कोई एक्शन सीक्वेंस तो कभी पूरा-पूरा फिल्म का पोस्टर ही, लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं उन हॉलीवुड फिल्मों के बारे में जो भारतीय फिल्मों की कॉपी हैं। इन फिल्मों की लिस्ट में शाहरुख खान, जूही चावला और सनी देओल की डर तक शामिल है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : ट्विटर

लीप ईयर और जब वी मेट

करीना कपूर और शाहिर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट 2007 में रिलीज हुई थी। हॉलीवुड ने इस फिल्म को कॉपी करते हुए अपने यहां 'लीप ईयर' (Leap Year) नाम की फिल्म बनाई। जो 2010 में रिलीज हुई। 'लीप' ईयर की कहानी पूरी तरह 'जब वी मेट' जैसी ही थी मगर फिल्म के मेकर्स ने ये मानने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5

अ कॉमन मैन और अ वेडनसडे

अ वेडनसडे साल 2008 में रिलीज हुई एक थ्रिलर फिल्म थी जिसका सह लेखन और निर्देशन नीरज पाण्डेय ने किया था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर, जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद हॉलीवुड में 2013 में एक फिल्म आई थी 'अ कॉमन मैन'। ये फिल्म 'अ वेडनसडे' की रीमेक थी।

4 of 5

डर और फीयर

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक ऐसे प्रेमी का किरदार निभाया है, जो हर परिस्थिति में अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है। 'डर' 24 दिसंबर, 1993 को रिलीज हुई थी। तीन साल बाद हॉलीवुड में 'फीयर' नाम की फिल्म बनी। इस हॉलीवुड फिल्म में भी लव ट्रायंगल दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

जस्ट गो विद इट और मैने प्यार क्यों किया

सलमान खान और कटरीना कैफ पहली बार साल 2005 में साथ दिखे थे। फिल्म का नाम था मैंने प्यार क्यों किया। फिल्म में कटरीना ने सलमान की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था, लेकिन सलमान सुष्मिता सेन से प्यार करते थे। हॉलीवुड फिल्म जस्ट 'गो विद इट' में भी जेनिफर एनिस्टन का किरदार और 'मैंने प्यार क्यों किया' में सुष्मिता सेन के किरदार की तरह था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें