फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऐसे बनेगी मशहूर अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक, बहन ने कानून की काट कानून से निकाली

Tue, 03 Mar 2020 10:55 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
madhubala - फोटो : file photo
भारत में किसी जीवित या मृत व्यक्ति की जीवनी पर फिल्म बनाना आसान नहीं है। अक्सर ऐसी फिल्में शुरू होते ही दिक्कतों में इसलिए फंस जाती हैं क्योंकि परिवार को कोई न कोई सदस्य इस पर एतराज लेकर सामने आ जाता है। अब चूंकि ऐसे मामलों में कानून पेचीदे हैं लिहाजा फिल्म निर्माता ऐसी फिल्मों से दूर से ही तौबा कर लेते हैं। ऐसा ही कुछ मशहूर अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक के साथ हुआ तो उनकी बहन ने कानून से ही कानून के पेंच खोलने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
madhubala - फोटो : file photo
दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक फिल्मकार इम्तियाज अली बनाने वाले थे। मधुबाला के परिजनों में इस विरासत को लेकर विवाद हुआ तो इम्तियाज ने इससे पल्ला झाड़ लिया। लेकिन मधुबाला की सबसे छोटी बहन मधुर भूषण हिम्मत हारने को तैयार नहीं हैं। वह इस बात को लेकर दुखी हैं कि उनकी बहनें इसके लिए तैयार नहीं हो रही हैं। वह कहती हैं, " हमने मधुबाला का नमक खाया है। उसने अपनी बहनों को पाला है।" मधुर अपने आध्यात्मिक गुरु अरविंद कुमार मालवीय की सहायता से इस बायोपिक को बनाने की कोशिश करती रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
madhubala - फोटो : file photo
मधुर भूषण ने इस बारे में कानूनी राय मशविरे के बाद मधुबाला पर जीवनी पर पुस्तक लिखने का मन बनाया है। कानून के जानकार बताते हैं कि किसी किताब पर फिल्म बनाने से कोई दूसरा इसलिए नहीं रोक सकता क्योंकि फिल्म घोषित तौर पर किसी की जीवनी पर नहीं बल्कि एक किताब पर बनेगी। मधुर ने इस किताब का नाम 'नाइन ईयर्स ऑफ मधुबाला' रखने का फैसला किया है।

4 of 5
Madhubala - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि इम्तियाज अली से पहले भी तमाम लोग मधुबाला की बायोपिक बनाने की कोशिश कर चुके हैं। इम्तियाज ने मधुबाला के परिवार में इसे लेकर आपसी रजामंदी ना बन पाने के कारण पीछे हटने का फैसला लिया। मधुर ने अपनी तरफ से काफी कोशिश की कि सभी बहन इस बायोपिक को लेकर रजामंद हो जाए लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सकी। उन्होंने सभी भाई-बहनों से इम्तियाज को एनओसी (गैर आपत्ति प्रमाण पत्र) दिलवाने की कोशिश की।  हालांकि उनकी बहन कनीज बलसारा इससे सहमत नहीं हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhubala - फोटो : social media
मधुर के अनुसार इम्तियाज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने उनकी बहन से एनओसी देने की बात कही। लेकिन उन्होंने मधुबाला पर बायोपिक बनने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।  मधुर ने यह भी बताया कि उनकी बहन को यह भी कहा गया कि उनकी कहानी इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी लेकिन फिर भी उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए रजामंदी नहीं दी और निर्माताओं को ही नोटिस भेज दिया।  

पढ़ें: Bigg Boss 13: पारस-माहिरा के रिश्ते पर शेफाली किया बड़ा खुलासा, कहा- 'पारस और माहिरा व्यस्क...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें