फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अय्यारी' के ये 5 डायलॉग जो आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देंगे

Fri, 16 Feb 2018 05:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Aiyaary
बॉलीवुड फिल्म 'अय्यारी' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही हैं। यह फिल्म भ्रष्टाचार के इर्द गिर्द घूमती है। अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है तो यह 5 डायलॉग आपको सिनेमाघर जाने पर मजबूर कर देंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Manoj Bajpayee
वैसे तो इस फिल्म में एक से बढ़कर एक डायलॉग हैं लेकिन मनोज बाजपेयी की दमदार आवाज में यह डायलॉग आपका दिल जीत लेगा। इस फिल्म में एक जगह मनोज बाजपेयी कह रहे हैं - 'मन बैरागी तन अनुरागी कदम कदम दुश्वारी है। जीवन जीना सहल न जानो बहुत बड़ी फनकारी है, औरों जैसे होकर भी हम बाइज्जत हैं बस्ती में, कुछ लोगों का सीधापन है कुछ अपनी अय्यारी है।'
 
विज्ञापन

3 of 6
Aiyaary
सिद्धार्थ और मनोज बायपेयी की बातचीत के दौरान एक और डायलॉग भी काफी इंप्रेसिव है। 'मैं तुझे ढूंढ लूंगा जय..नहीं सर आप मुझे नहीं ढूंढ पाएंगे आप भूल रहे हैं मैंने यह सबकुछ आप ही से सीखा है।' 

4 of 6
Manoj Bajpayee
मनोज बाजपेयी एक शख्स से बात करते हुए जबरदस्त डायलॉग का इस्तेमाल कर रहे हैं। मनोज कहते हैं - 'मुझे पर्सनली आपसे कोई परेशानी नहीं है। मुझे तकलीफ है मेरे ही घर के आपके उन प्यादों से जो अपना देश बेचकर आपका धंधा चला रहे हैं।' 
विज्ञापन

5 of 6
Manoj Bajpayee
मनोज सिद्धार्थ से वापस लौट आने की बात करते हुए कहते हैं - 'क्या जिंदगी जिए का जय ऐसे डर डर के।जब भी पीछे मुड़कर देखेगा तो हमेशा यही डर रहेगा कि कहीं कोई तेरा पीछा तो नहीं कर रहा और तेरा सबसे बड़ा डर होऊंगा मैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Naseeruddin Shah
इस फिल्म में नसरुद्दीन शाह कैमियो रोल में नजर आएंगे लेकिन अपने दमदार डायलॉग से वह ऐसी छाप छोड़ देंगे जिसे आप फिल्म खत्म होने के बाद भी याद रखेंगे। नसरुद्दीन एक सीन में कहते हुए दिखाई दे रहे हैं - 'गरीब आदमी को न साहब..उंगली नहीं करने का..।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें