फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी उम्र में इन एक्टर्स ने खूब बटोरी थी वाहवाही, बड़े होते ही कैसे बदल गए हालात?

Sun, 21 Apr 2019 01:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
child artist - फोटो : social media
बॉलीवुड के ऐसे कई बाल कलाकार हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। उनमें से कुछ ने तो बड़े होने के बाद भी खूब नाम कमाया तो वहीं कई कलाकार ऐसे हैं जो गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। आगे की स्लाइड में चलिए हम आपको ऐसे ही बाल कलाकारों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
kunal khemu - फोटो : social media
राजा हिंदुस्तानी, जख्म और हम हैं राही प्यार के फिल्म में बाल कलाकार की भूमिका निभाने वाले एक्टर कुणाल खेमू किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कुणाल खेमू की हालिया रिलीज कलंक है। उनकी बचपन की फिल्मों को देखें तो कुणाल आज भी हूबहू दिखते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
pooja ruparel - फोटो : social media
फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन छुटकी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस पूजा रुपारेल को आज एकबारगी तो पहचान पाना भी मुश्किल है। 36 साल की हो चुकीं पूजा बतौर स्टैंड अप कॉमेडियन भी काम करती हैं।

4 of 7
jhanak shukla - फोटो : file photo
आपने साल 2003 में आई फिल्म कल हो ना हो देखी होगी तो आपकी नजर इस क्यूट सी लड़की पर जरूर पड़ी होगी। इस चाइल्ड एक्ट्रेस का नाम झनक शुक्ला है। फिल्म में झनक ने प्रीति जिंटा की छोटी बहन का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

5 of 7
sana saeed - फोटो : social media
फिल्म कुछ-कुछ होता है कि अंजली तो आपको याद ही होगी, क्योंकि फिल्म में अंजली का किरदार बेहद अहम था। बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान की बेटी अंजली का किरदार निभाने वालीं इस एक्ट्रेस का नाम सना सईद है और वह साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में देखी जा चुकी हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Urmila Matondkar - फोटो : file photo
'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर 45 साल की हो गई हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1977 में आई फिल्म कर्म से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। उर्मिला को शेखर कपूर की फिल्म मासूम से पहचान मिली। लीड रोल के तौर पर उर्मिला की पहली फिल्म नरसिम्हा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jugal Hansraj - फोटो : twitter
जुगल हंसराज को लोग ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें से जानते हैं। फिल्म में वे एक सपोर्टिंग रोल में दिखे थे। जुगल ने 1983 में आई फिल्म मासूम में काम किया था। बड़े होने के बाद जुगल ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें वो कामयाबी हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें